Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4658

महिलाओं को सिरदर्द और पीठ दर्द का सबंध भी है ब्रा से

0

मुंबई। दिन भर के बाद जब आप घर पहुंचती हैं तो सबसे पहले अपनी टाइट और अनकंफर्टेबल ब्रा उतार कर फेंकती हैं। छुट्टी के दिन तो कई महिलाएं घर पर बिना ब्रा के ही रहना पसंद करती हैं। इसको लेकर कई कैंपेन भी चल चुके हैं जिसमें महिलाओं के ब्रा से आजादी की मांग की गई थी। कई मशहूर मॉडल्स भी ब्रा को छोड़ने की बात कह चुकी हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रा के बिना रहना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

आपको हैरानी होगी कि ब्रा छोड़ने से आपके लिए कितनी तरह की स्वास्थ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। ब्रा न पहनने से या गलत साइज की ब्रा पहनने से सिरदर्द, गर्दन में दर्द, पीठ में दर्द और स्तनों में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

लॉन्जरी एक्सपर्ट पॉला सावोडोबा के अनुसार ब्रेस्ट के रूप में एक महिला अपनी छाती पर वजन लेकर चलती है। ऐसे में ब्रा उस वजन को उसके शरीर से कम करने में मदद करती है। अगर आप ब्रा नहीं पहनती हैं तो आपकी पीठ या गर्दन पर तनाव पड़ता है।

अगर आपका ब्रेस्ट साइज छोटा है तो भी आप इस खतरे से बच नहीं सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कप साइज ए और बी भी आपकी पीठ पर भारी पड़ सकते हैं। महिलाओं को ब्रा के सही साइज का खास ध्यान रखना चाहिए। कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं।

ऐसे में लॉन्जरी शॉपिंग से पहले आपको अपना सही साइज पता कर लेना चाहिए। इंटरनेट पर ब्रा का साइज नापने का सही तरीका मिल जाएगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार ए-कप साइज के ब्रेस्ट्स को भी सपॉर्ट की उतनी ही जरूरत होती है जितनी ई-कप साइज के ब्रेस्ट को।

24 घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा Saaho का ट्रेलर

मुंबई। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया। मूवी के टीजर और सॉन्ग्स की तरह ही इस ट्रेलर को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसके हिन्दी वर्जन को यूट्यूब पर एक दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा बार देख लिया गया है। 11 अगस्त की सुबह तक इसके कुल व्यूज 14,408,470 थे, जो तेजी से बढ़ रहे हैं।

10 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर का धमाकेदार ऐक्शन और रोमांस की झलक ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही। लोगों ने कॉमेंट करते हुए इस मूवी को पहले ही ब्लॉक बस्टर बताना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने यह तक कहा कि ‘साहो’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। इतना ही नहीं लोगों ने तो बीटाउन किंग्स कहे जाने वाले खान्स यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भी बचकर रहने को कहा।

डायरेक्टर की तारीफ
इस मूवी को टॉलिवुड डायरेक्टर सुजीत ने डायरेक्ट किया है, जो सिर्फ 28 साल के हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में ‘रन राजा रन’ को डायरेक्ट किया था। लोगों ने कॉमेंट करते हुए सुजीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई कि इतनी यंग ऐज में सुजीत ने न सिर्फ प्रभास जैसे मेगास्टार को लेकर फिल्म बनाई बल्कि उसे इतने शानदार रूप में डिलिवर भी किया। यूजर्स ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सुजीत की यह फिल्म प्रभास के करियर की एक और सुपरहिट साबित होगी।

बता दें कि, प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे बॉलिवुड सितारे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल बना कर 20 करोड़ की GST चोरी

0

लखनऊ। फर्जी कंपनियों के नाम पर 110 करोड़ रुपये के बिल बनाकर 20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीमों ने अलीगढ़, कानपुर और फिरोजाबाद में छापेमारी कर इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया। इस दौरान फर्मों से करीब दो करोड़ की नकदी मिली।

प्रमुख अपर महानिदेशक अजय दीक्षित, अपर निदेशक दिनेश कुमार के निर्देशन और डेप्युटी डायरेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में 50 सदस्यीय टीम ने अलीगढ़, फिरोजाबाद और कानपुर के 11 ठिकानों पर छापा मारा। डीजीजीआई की टीमों ने 24 घंटे के दौरान अलीगढ़ की एलडी गोयल स्टील प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी कॉनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड, मनकामेश्वर स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड, कामदगिरि स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड और इनसे जुड़ी अन्य कंपनियों के ठिकानों पर दस्तावेज की पड़ताल की।

जांच में पता चला कि ये सभी कंपनियां कानपुर, ओडिशा, महाराष्ट्र और अलीगढ़ में कई फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों के नाम पर बिल काटकर जीएसटी व इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी कर रही थीं। ओडिशा की जिन फर्मों के नाम पर बिल काटकर फर्जीवाड़ा हो रहा था, उन्हें कुछ माह पहले ही पकड़ा गया था।

डीजीजीआई को यहीं से अलीगढ़ में हो रही जालसाजी का सुराग मिला। शुरुआती जांच में 20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की बात सामने आई है। कार्रवाई अभी जारी है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

जमा करवाए 2 करोड़ रुपये
डेप्युटी डायरेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि ये कंपनियां जालसाजी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट की इनवाइस काट रही थीं ताकि कम कैश देना पड़े। फर्जी कंपनियों से जुड़े बैंक खातों में आरटीजीएस से रकम ट्रांसफर की जाती थी, फिर उसे निकाल लिया जाता था। डीजीजीआई ने टॉल, ट्रांसपोर्टर की बिल्टी समेत अन्य दस्तावेज की पड़ताल कर फर्जीवाड़ा पकड़ा। अलीगढ़ की फर्मों से मौके पर ही टीम ने टैक्स चोरी के दो करोड़ रुपये जमा करवाए।

रिलायंस Jio GigaFiber: कैसे करें रजिस्टर और क्या होंगे प्लान्स

0

मुंबई। रिलायंस जियो बाजार में एक और बड़ा धमाका करने जा रहा है और यह धमाका है Jio Jio GigaFiber का। रिलायंस 12 अगस्त को अपनी सालाना जनरल मीटिंग आयोजित कर रही है और इसमें संभवतः Jio GigaFiber के अलावा JioPhone3 की लॉन्चिंग हो सकती है।

पिछली एजीएम में मुकेश अंबानी ने Jio GigaFiber सर्विस की घोषणा की थी और उसके बाद से ही इसके प्रीव्यू ऑफर्स सामने आ रहे हैं। इस बार उम्मीद की जा रही है कि जिसमें यूजर को 100 Mbps की स्पीड मिलेगी। टेलीकॉम कंपनी अपनी आने वाली एजीएम में इससे जुड़ी विस्तृत घोषणाएं करेगी।

यह हो सकते हैं डेटा प्लान
कहा जा रहा है कि रिलायंस जिस Jio GigaFiber को लॉन्च करने जा रही है उसमें कम से कम तीन तरह के प्लान होंगे। इनमें सबसे सस्ता प्लान 500 रुपए महीने वाला होगा जो 100 Mbps इंटरनेट स्पीड ऑफर करेगा। दूसरा Jio GigaFiber प्लान ‘Triple Pay Plan’ कहा जा रहा है।

इसकी कीमत 600 रुपए बताई जा रही और इस प्लान के तहत ग्राहक को DTH सर्विस के अलावा ब्रॉडबेंड इंटरनेट और लैंटलाइन सेवा दी जाएगी। Jio GigaFiber का जो प्रीमियम प्लान करहा जा रहा है वो 1000 रुपए महीने का हो सकता है और उसमें उपर बताई गई तीनों सेवाओं के अलावा IoT सपोर्ट भी शामिल है।

यह हो सकती है इंटरनेट स्पीड
जब पिछली एजीएम में इसे लॉन्च करने की घोषणा हुई थी तब जियो ने वादा किया था कि GigaFiber में सर्वाधिक 1Gbps की स्पीड मिलेगी। हालांकि, कंपनी अलग-अलग स्पीड के साथ अलग-अलग प्लान पेश कर सकती है। अपने इस लॉन्च के साथ जियो दूसरी फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड कंपनियों स्पैक्ट्रा और एसीटी फायबरनेट से मुकाबला करेगी। यह कंपनियां भी 1Gbps की स्पीड दे रही हैं।

यूं करें GigaFiber के लिए रजिस्टर
अगर आप भी Jio GigaFiber लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। फिलहाल यह सर्विस टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है और इसके लिए आपको साइन अप करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको GigaFiber.Jio.com/registration पर जाना होगा और यहां जरूरी जानकारी देनी होगी। यूजर को यह सर्विस 4500 रुपए की रिफंडेबल राशि के साथ उपलब्ध है। इस दौरान यूजर 100Mbps की स्पीड वाले डेटा का 90 दिनों तक उपयोग कर सकेंगे।

कोटा में फिल्माई रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ 13 दिसंबर को होगी रिलीज

मुंबई/कोटा। कोटा में फिल्माई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 इस साल 13 दिसंबर को रिलीज होगी। रानी मुखर्जी फिल्म के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। इसमें वो पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और अब इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर रानी के लुक को जारी करते हुए लिखा-‘फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दिखाई देंगी। ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।’ ये फिल्म 2014 में आई मर्दानी की सीक्वल फिल्म है। सीक्वल में रानी सीनियर इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगी। इसका निर्माण उनके पति और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू में रानी ने कहा था- ‘फिल्म मर्दानी मेरे दिल के बेहद करीब रही है और अक्सर लोग मुझसे कहते थे कि इस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए। दर्शकों की मांग को देखते हुए हमने मर्दानी 2 बनाने का फैसला किया। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन कर रहे हैं और फिल्म की कहानी भी गोपी ने ही लिखी है।

21 साल के विलेन के साथ भिड़ेंगी रानी
रानी मर्दानी-2 में पहली फिल्म की तरह 21 साल के यंग क्रिमिनल का सामना करती हुईं नजर आएंगी। फिल्म में अपराधियों के रैकेट को पकड़ने और उस रैकेट को छुपाने के लिए गेम प्लान को दिखाया जाएगा। इसमें विलेन रानी के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेलेगा। वो अपनी बहादुरी और चतुराई से अपराध की इस गुत्थी को सुलझाएंगी।

ज्ञातव्य है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, जयपुर, कोटा, एवं उसके पास केशवरायपाटन आदि जगहों पर की गई थी। दर्शकों को फिल्म में कोटा की आर्ट गैलरी जहाँ थाने का सीन फिल्माया गया है, वह देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोटा का सीवी गार्डन, रामपुरा, गुमानपुरा, सूरजपोल और कुन्हाड़ी के बाजार नजर आएंगे।

केवल डिग्री हासिल करने से कोई सफल डाॅक्टर नहीं बनता: सरदाना

कोटा। मेडिकल काॅलेज कोटा में बैच 2019 फाउण्डेशन कोर्स का ओरियन्टेशन प्रोग्राम शनिवार को मेडिकल काॅलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें प्राचार्य डाॅ. विजय सरदाना समेत अन्य चिकित्सकों और शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को अच्छा डाॅक्टर बनने, रैगिंग, मानवीय संवेदनाओं, अनुशासन, सामाजिक सरोकार, तनाव मुक्ति और कैरियर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डाॅ. सरदाना ने कहा कि केवल साढे पांच साल की पढाई से कोई भी सफल डाॅक्टर नहीं बन सकता है। अच्छा और सफल डाॅक्टर बनने के लिए जीवनभर पढना और सीखना पड़़ता है। डिग्री केवल पासपोर्ट है, सफलता के लिए केवल डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है।

डाॅक्टर में मानवीय संवेदना भी होना चाहिए
डाॅक्टर को आवश्यकता पड़ने पर प्रबंधक, फाइनेंशियल एक्सपर्ट, सीईओ भी बनना पड़ता है। उसे अच्छा क्लिनिकल नाॅलेज होने के साथ ही फैमिली केयर और सेल्फ केयर टेकर भी होना पड़ता है। डाॅक्टर के अंदर बुद्धिमत्ता तो होती है, लेकिन उसमें वैज्ञानिक रूचि, मानवीय संवेदना, जनसम्पर्क के गुण भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक के लिए सदैव रोगी ही प्राथमिकता में होना चाहिए। उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता, सकारात्मकता उसको सफलता की ओर ले जाती है। चिकित्सकों को सामाजिकता से जोड़ने के लिए ही एमसीआई की ओर से मेडिकल शिक्षा का नया माॅडल लाया गया है।

डाॅक्टर में 85 प्रतिशत एटीट्यूड और 15 प्रतिशत ज्ञान महत्वपूर्ण है। केवल पुस्तकीय ज्ञान से परीक्षा तो पास की जा सकती है, लेकिन अच्छा डाॅक्टर बनने के लिए काॅमन सेंस ज्यादा जरूरी है। ऐसे में, डाॅक्टर को कम्पलीट फिजिशियन के साथ कम्पलीट ह्यूमन बिंग बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

डाॅ. चन्द्रशेखर सुशील ने कहा कि पढाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी पर्याप्त रूचि लेनी चाहिए। इससे तनाव मुक्त रहने में मदद मिलती है। तनाव को साथ लेकर पढाई करना घातक होता है। कई। बार नकारात्मक लोगों के साथ रहने से तनाव पैदा होने लगता है। ऐसे में, नकारात्मक मित्रों से बचना चाहिए।

डाॅ. घनश्याम सोनी ने रैगिंग से बचने और डाॅ. एससी दुलारा ने कैम्पस में अनुशासन के बारे में जानकारियां दीं। इस दौरान डाॅ. नीलेश जैन, डाॅ. आशुतोष शर्मा, डाॅ. कल्पना माखीजा, डाॅ. शिवम समेत संकाय सदस्य, अभिभावक मौजूद रहे।

250 छात्र छात्राओं का बैच, 15 एनआरआई
मेडिकल काॅलेज कोटा के नवीन बैच 2019 में 250 सीटों में से अभी 14 छात्र छात्राएं अनुपस्थित हैं। इनमें 15 एनआरआई ने भी प्रवेश लिया है। राजस्थान के सभी जिलों से बच्चे आए हैं। वहीं राजस्थान के बाहर प्रान्तों से भी 38 छात्र छात्राएं आए हैं ।

आत्मशांति के लिए मन के विकार दूर होना जरूरी: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर शनिवार को माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि देश की शांति के लिए सीमाएं सुरक्षित रहना जरूरी हैं। देश की समृद्धि के लिए देश के नागरिक सुरक्षित रहना जरूरी हैं। देश से आतंकवाद और नक्सलवाद दूर होना आवश्यक है। वैसे ही आत्मशांति के लिए मन के विकारों का दूर होना जरूरी है।

आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने कहा कि हम जब आत्मा के शांत स्वभाव की मर्यादा को छोड़ देते हैं तो विकार बढने लगते हैं। यह स्थिति अशांति को जन्म देती है। पर इससे विपरीत जब इसका भेद ज्ञात हो जाता है और हम आत्मा के सहज रुप में रहते हैं तो जीवन में हर समय शांति और आनंद ही होता है।

उन्होंने कहा कि आत्म स्वरूप सबसे सुंदर है। मेरा अपना ज्ञान, आनंद स्वरूप आत्मा ही देखने लायक है और करने लायक सर्वोत्तम कार्य आत्म बोध है, आत्मदृष्टि है। मर्यादा और सीमाएं सुरक्षित रखना जरूरी है, नहीं तो विकारों की घुसपैठ हो जाती है। अपने ज्ञान का अभिमान करने वालों को आगाह करते हुए माताजी ने कहा कि ज्ञानियों ज्ञान की शक्ति का दुरूपयोग मत कीजिए।

इधर-उधर झांकने की जरुरत नहीं, अपने आत्म स्वरूप में झांकते रहिए। माताजी ने कहा कि शांत मन से चिंतन करते हुए उत्पन्न भावों से तटस्थ पदार्थों के भोग की अभिलाषा को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने मोह-माया से पृथक होकर त्याग की भावना से जीने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरु के वचनों से संस्कारित होकर जीवन में प्रगति का पद प्राप्त किया जा सकता है। गुरु वंदना अंजलि लुंग्या ने की।

इंदौर बाजार: सोया रिफाइंड तेल एवं कपास्या खली के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल तीन रुपये एवं पाम तेल के भाव में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम (शुक्रवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। तिलहन में सरसों 25 रुपये और सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर बिका। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 10 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन सरसों 3550 से 3600रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3550 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1120, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 650 से 653 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2035, देवास 2035, उज्जैन 2035, खंडवा 2015, बुरहानपुर 2015, अकोला 3225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 760, महाराष्ट्र 750 से 755 रुपये तथा गुजरात 760 से 765 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: चना कांटा और मूंग के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 25 रुपये, मूंग 200 रुपये और तुअर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (शुक्रवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5850 से 6000, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5100 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 4900 से 5000, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

ली-मेरिडियन और रेडिसन ब्लू होटल भी कश्मीर में निवेश के लिए तैयार

0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और धारा 35-ए के हटने के बाद राज्य की इकोनॉमी को नई रफ्तार मिलने की संभावनाएं जग गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के विकास की राह में धारा 370 सबसे बड़ा रोड़ा है, चूंकि अब मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए धारा 370 और 35-ए को हटा दिया है, तो देश के तमाम बड़े बिजनेसमैन और इंडस्ट्री जम्मू-कश्मीर में व्यापार और बिजनेस की नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।

होटल इंडस्ट्री भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बड़े स्तर पर निवेश की योजना बना रही है।
श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे घाटी वाले क्षेत्रों में लेमन ट्री, द पार्क, शेरेटन, शेरेटन द्वारा फोर पॉइंट, ली-मेरिडियन और रेडिसन ब्लू जैसे ब्रांड होटल पाइपलाइन में हैं। जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म इंडस्ट्री को ध्यान में रखते हुए यहां होटल इंडस्ट्री निवेश की बड़ी योजना में है।

बता दें कि लेमन ट्री ने गुलमर्ग और सोनमर्ग में 35-40 बेड का होटल खोलने का प्रस्ताव रखा है। होटल कंसल्टेंसी एचवीएस (HVS) के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में 2019 से 2023 के बीच में होटलों में 1059 रूम उपलब्ध हो जाएंगे

टूरिस्ट की पसंद है घाटी
पयर्टन मंत्री प्रहलाद पटेल ने अंग्रेजी अखबार को बताया ‘ जम्मू-कश्मीर में हर साल करोड़ों टूरिस्ट पहुंचे हैं। पिछले साल तनावपूर्ण स्थिति में भी 3 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू और कश्मीर का दौरा किया था। जिनमें 80 लाख लोग वैष्णो देवी पहुंचे थे और बाकी अमरनाथ गए थे।

अब हमने लोगों के मन में भय को हटा दिया है, तो कल्पना कर सकते हैं कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में पहुंचने वाले पर्यटकों की क्या स्थिति होगी।” पटेल ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के बुनियादी ढांचे में अब सुधार होना चाहिए और वह जमीनी आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए सितंबर में लद्दाख जाएंगे।

कंपनी निवेश के लिए तैयार
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष प्रणब सरकार ने कहा, “एक बार जब क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा, तो पर्यटक आएंगे और यहां अधिक से अधिक निवेश करेंगे।” इंडियन होटल्स कंपनी लि. (IHCL) के सीईओ पुनीत छतवाल ने कहा, “हमें सिर्फ घाटी में शांति की जरूरत है। लोगों को स्वतंत्र रूप से घूमने में सक्षम होना चाहिए”।