Tuesday, April 14, 2026
Home Blog Page 4640

फिल्म सूर्यवंशी के लिए अक्षय कुमार ने किया हेलीकॉप्टर पर खतरनाक स्टंट

मुंबई। बॉलिवुड के खिलाड़ी ऐक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए बैंकॉक में हैं। ऐक्टर ने पहले वहां की गलियों में बाइक स्टंट करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

वहीं, अक्षय ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। फोटो में आप देख सकते हैं कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हवाई जहाज के रनवे पर बाइक चला रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार एक हेलीकॉप्टर में लटकते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अक्षय कुमार ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, अपने आप से ऐसा करने की कोशिश करें, सभी स्टंट एक्सपर्ट की देखरेख में किए गए हैं। बता दें कि ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ और नीना गुप्ता नजर आएंगी।

इस समय अक्षय की चार फिल्में पाइपलाइन में हैं। साल 2019 में उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ और ‘गुड न्यूज’ रिलीज होगी। साल 2020 में ‘सूर्यवंशी’ के अलावा ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी तैयार फिल्मों में ‘मिशन मंगल’ भी है।

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Maimang 8, जानिए कीमत

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुवावे ने एक नया स्मार्टफोन Huawei Maimang 8 लॉन्च किया है। ट्रिपल रियर कैमरे और 6GB रैम के साथ आने वाला यह फोन फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में पेश किए गए हुवावे मायमैंग 8 की कीमत 1,899 युआन (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है। जानें, फोन की सारी खूबियां…

Huawei Maimang 8 के स्पेसिफिकेशन्स
हुवावे मायमैंग 8 में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0 पर चलने वाले इस फोन में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हुवावे मायमैंग 8 में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) से लैस है।

रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले हुवावे मायमैंग 8 में 3,400 mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 155.2×73.4×7.95 मिलीमीटर है और यह 160 ग्राम का है।

बिना परमिशन उद्योग लगाने की छूट देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य

तीन साल तक बिना किसी परमिशन के चला सकेंगे नए उद्योग, सरकारी नुमाइंदे नहीं कर पाएंगे जांच

नई दिल्ली। देश के युवाओं और उद्योगपतियों को रिझाने के लिए राजस्थान सरकार ने नया कानून लागू किया है। इसके तहत राजस्थान में स्टार्टअप्स या नए उद्योग लगाने पर तीन साल तक किसी भी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं है। यही नहीं, कोई भी सरकारी नुमाइंदा नए उद्योग के आसपास भटक भी नहीं सकता है। छूट का फायदा पूरे देश के उद्यमी उठा सकेंगे।

सिर्फ उद्योग शुरू करने की सूचना देना होगा
निवेश को आकर्षित करने के लिए राजस्थान सरकार ने पिछले सप्ताह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्थापना और संचालन की सुविधा) अध्यादेश, 2019 जारी किया है। इसमें एक नया उद्यम या इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए निवेशक को केवल “आशय की घोषणा” प्रस्तुत करना होगा। सरकार तुरंत ही पावती प्रमाणपत्र जारी करेगी।

इसके बाद संबंधित निवेशक या उद्यमी अपना उद्योग शुरू कर सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि राज्य सरकार एमएसएमई उद्योगों के लिए ऐसी पॉलिसी ला रही है जिसमें उद्योग स्थापित करने के लिए किसी तरह अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। इसी बीच आदर्श आचार चुनाव संहिता लगने की वजह से सरकार नीति जारी नहीं कर पाई थी।

प्रोडक्ट बनाने व श्रम के कानून का पालन करना होगा
अध्यादेश राजस्थान के दूसरे कानूनों के तहत अनुमति और निरीक्षण से छूट प्रदान करता है लेकिन प्रचलित नियमों का पालन करना होगा। जैसे कि यदि कोई नमकीन बनाने का कारखाना लगाता है तो उसे तीन साल तक भू उपयोग, प्रदूषण अनुमति, डायवर्सन आदि की जरूरत नहीं होगी। लेकिन उसे नमकीन बनाने के दौरान श्रम से जुड़े कानून जैसे कि बाल मजदूरी व खाद्य शुद्धता के नियम आदि मानने पड़ेंगे। इसी तरह केंद्रीय कानून ईपीएफ, फैक्ट्री एक्ट 1948, ईएसआईसी आदि का पालन करना होगा।

तीन साल के बाद छह महीने का और मिलेगा वक्त
तीन साल की समाप्ति के बाद उद्यमी को छह महीने के भीतर आवश्यक अनुमतियां लेना होगा। यह नियम 5 मार्च के बाद से लागू माना जाएगा। यानी 5 मार्च के बाद खुले नए उद्योग इसके दायरे में आएंगे। राजस्थान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने कहा कि विभाग जल्द ही आवेदन जमा करने और पावती प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एक वेबसाइट शुरू करेगा।

अब तक, दो कंपनियों ने रुचि दिखाई है। अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में निवेशकों को मंजूरी मिलने में आ रही दिक्कत की वजह से प्रोजेक्ट की रफ्तार कम हो रही थी। यही नहीं, कई उद्योग शुरू ही नहीं हो पा रहे थे। अब नए नियम बाधाओं को दूर करेंगे और कारोबार करने में आसानी बढ़ाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक से 13 गुना ज्यादा सोना अमेरिकी सरकार के पास

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वित्त वर्ष 2019 में 52.3 टन सोना खरीदा। इसके साथ ही यह गोल्ड रिजर्व वाले दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है। फिलहाल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स के तहत आरबीआई के पास 612.6 टन सोना है। इसके बावजूद भारत अमेरिकी गोल्ड भंडार से कहीं पीछे है। अमेरिकी रिजर्व बैंक के पास भारतीय रिजर्व बैंक से 13 गुना ज्यादा गोल्ड रिजर्व है। यह डाटा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने जारी किया है।

गोल्ड होल्डिंग्स (जून, 2019 तक)

रैंकदेश/क्षेत्रटन
1अमेरिका8133
2जर्मनी3368
3अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष2814
4इटली2452
5फ्रांस2436
6रशियन फेडरेशन2183
7चीन1900
8स्विट्जरलैंड1040
9जापान765
10भारत613

चीन के पास भारत से तीन गुना ज्यादा
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रिजर्व बैंक के पास भारतीय रिजर्व बैंक से तीन गुना ज्यादा सोना है। हालांकि यह अमेरिकी रिजर्व बैंक के खजाने से 4 गुना कम है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के डाटा के मुताबिक आरबीआई के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में गोल्ड होल्डिंग की हिस्सेदारी 6.1 फीसदी है। रिजर्व बैंक ने एक साल पहले सोना जमा करना शुरू किया था। इससे पहले बैंक ने नवंबर, 2009 में सोना जमा किया था, जब बैंक ने International Monetary Fund से 200 टन सोना खरीदा था। इन आठ सालों के दौरान बैंक ने सोना जमा नहीं किया।

मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान आज , रेपो रेट में हो सकती है 0.25 % की कटौती

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) गुरुवार को वित्त वर्ष 2019-20 की अपनी दूसरी बाई-मंथली मॉनिटरी पॉलिसी के नतीजों का ऐलान करेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए आरबीआई (RBI) रेपो रेट में लगभग 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी तक कटौती कर सकता है।

रेपो रेट वह प्रमुख ब्याज दर है, जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को शार्ट टर्म के लिए फंड उपलब्ध कराता है। फिलहाल रेपो रेट 6 फीसदी के स्तर पर है। आरबीआई ने फरवरी और अप्रैल में हुई दोनों बाई-मंथली पॉलिसीज में 25-25 आधार अंकों की कटौती की थी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मंगलवार को बाई-मंथली पॉलिसी रिव्यू शुरू हुआ था। इकोनॉमिस्ट और पॉलिसी एनालिस्ट्स ने कहा कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती की खासी संभावना है, क्योंकि जनवरी-मार्च, 2019 तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.8 फीसदी के साथ 20 तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गई और खुदरा महंगाई भी 4 फीसदी के लक्ष्य से काफी नीचे बनी हुई है।

ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए RBI घटा सकता है रेपो रेट
जीडीपी ग्रोथ में कमी की मुख्य वजह कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, ट्रेड, होटल और पावर सेक्टर में सुस्ती रही थी, जिससे वित्त वर्ष 19 की जीडीपी ग्रोथ 6.8 फीसदी के साथ 5 साल के निचले स्तर पर आ गई।

25 आधार अंक से ज्यादा की हो सकती है कटौती
इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च (फिच समूह) के निदेशक (पब्लिक फाइनेंस) और प्रधान अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने बताया, “ग्रोथ रेट में सुस्ती और महंगाई में कमी आरबीआई को रेपो रेट में कटौती का मौका मिला है।”

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती देखने को मिलेगी, लेकिन शीर्ष बैंक इससे अधिक कटौती भी कर सकता है। हालांकि रेट में कटौती पर मॉनसून की प्रगति और कच्चे तेल की वैश्विक कीमत का भी प्रभाव पड़ेगा।”

भारतीय स्टेट बैंक के समूह चीफ इकोनॉमिस्ट सौम्य कांति घोष के मुताबिक, रेट में बड़ी कटौती के लिए लिक्विडिटी की जरूरत, फिस्कल कंसॉलिडेशन को ध्यान में रखना होगा, ताकि अर्थव्यवस्था को सहारा मिले।

एडिलवीस सिक्युरिटीज की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा, “हम इस पॉलिसी रिव्यू में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद रखते हैं, इसके बाद अगली बैठक में फिर से 25 आधार अंकों की कटौती की जा सकती है।”

जागरूकता से ही रुक सकती है बड़ी दुर्घटना

कोटा। हर दुर्घटना घटित होने से पूर्व संकेत देते है चाहे वह बड़ी हो छोटी उसके प्रति लापरवाही से हम दुर्घटना का शिकार हो जाते है। आपके लाइट के स्विच में स्पार्किंग होने से पहले वह काला होता है। यही बात बडी दुर्घटनाओं में भी होती है। भोपाल त्रासदी से पूर्व वहां भी गैस रिवाव कुछ माह पूर्व हुआ था, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अपने जीवन में इन लापरवाही से हम दुर्घटना के शिकार बन जाते हैं।

यह बात डीसीएम श्रीराम के सीनियर मेनेजर सेफ्टी ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर दीएसएसआई एसोसिएशन द्वारा फायर एण्ड सेफ्टी अवयनेस, ई वेस्ट मेनेजमैंट, ई—कॉर्मस सेफ्टी व डिजीटल अवेयनेस पर आयोजित सेमिनार में कही।

फायर ऑफिसर अमित कटारा ने आग लगने पर उसे कैसे काबू पाया जाए, किन उपकरणों का इस्तेमाल हो ओर उन्हें लम्बे समय तक कैसे काम में लिया जाए, इसके बारे में विस्तार से बताया। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पानी के दोहन व भविष्य की आवश्यकता पर नई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि पृथ्वी पर पीने योग्य मात्र 3 प्रतिशत पानी बचा है, इसका सावधानी से उपयोग जरूरी है।

राजस्थान इंटरनेट प्रोवाईडर के अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने डेटा व साईबर सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताये । पंजाब नेशनल बैंक के AGM अनिल भारती ने चैक व आरटीजीएस के इस्तेमाल पर सावधानी रखने की सलाह दी। उद्योग नगर थाने के सी आई विजय शंकर शर्मा ने धोखाधडी होने के कारणों और उनके निवारणों को लेकर जागरूक किया। अपने बैंकिंग पासवर्ड व लिंक के माध्यम से होने वाले फ्रोड को रोकने व दुर्घटना के बाद के कदम पर चर्चा की।

संस्थान के अध्यक्ष कमलदीप व दीपक मेहता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर किये जाने वाले सौदों पर होने वाले बिना ओटीपी के ट्रांजेक्शन होने, फेक ई मेल से बचने और अपने पासवर्ड किसी से सांझा नहीं करने की सलाह दी । प्रोग्राम के डायरेक्टर केके अग्रवाल, रवि अग्रवाल, उमेश गोयल ने सभी वक्ताओ का स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थान के गोविंद राम मित्तल,अचल पोद्दार, मुकेश गुप्ता, डी एन नैनानी, विपिन सूद सहित कई सदस्य व पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक मेहता एवं रवि निमोदिया ने किया।

कोटा मंडी :देसावरी मांग से लहसुन 200 रुपये क्विंटल उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को लिवाली के अभाव में सोयाबीन 20 रुपये और सरसों 25 रुपये प्रति क्विंटल मंदी रही। देसावरी मांग से लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। लहसुन की 8000 कट्टे की आवक हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर 50,000 बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1800 गेहु एवरेज 1850से 1921 लोकवान 1905 से 1950 पी डी 1750 से 1950 गेहूं टुकडी 1875 से 2050 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1670 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3200 पूसा 1 2500 से 3201 पूसा 4 (1121) 3600 से 4100 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3780 सरसों 3400 से 3650 अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4400 कलौजी 8500 से 10500 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1400 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4300 चना 3600 से 4271 चना कांटिया 4050 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800रुपये प्रति क्विंटल।

विश्व पर्यावरण दिवस: पौधों को बचाने का संकल्प लिया

कोटा। राष्ट्रीय जल बिरादरी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को प्रातः अनंतपुरा स्थित वन विभाग के स्मृतिवन में टैंकरों से पौधों को पानी पिला कर उन्हें बचाने का संकल्प लिया।

सलाहकार समिति के सदस्य एवं जल बिरादरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि चार वर्ष पूर्व रोपित पौधों की सार सम्हाल के लिए नागरिक गण लगातार प्रयास कर रहे है। दुर्भाग्य से वन विभाग स्पष्ट नीति के अभाव में अपनी ही वन भूमि को उपेक्षित रखे हुए है। शुक्रवार को पर्यावरणप्रेमी मुख्य वन संरक्षक से भेट कर अपनी चिंता से अवगत कराऐंगे।

कोटा सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष एलसी बाहेती ने कहा कि वन विभाग के जन भावना का सम्मान करते हुए स्मृतिवन को संरक्षित और विकसित करना चाहिए। डॉ. गोपाल सिंह ने वन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज से आगे आने का आव्हान किया। पर्यावरण परिषद की गीता दाधीच ने कहा कि नागरिक गण पीछे नहीं हटेंगे। स्मृतिवन के लिए वन मंत्री को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

चम्बल संसद के सभापति जी डी पटेल ने भी कहा कि वन मंत्री को इस पा ध्यान देना चाहिए ये कोटा के लिए महा ऑक्सीजोन बन सकता है। कार्यक्रम में साईकलोटोट्स के संयोजक चंद्रेश शर्मा ने परिषद के माध्यम से शही की जनता को जोड़ा जाएगा। पूर्व सरपंच डॉ. एलएन शर्मा ने कहा कि सरकार को स्मृतिवन के संरक्षण पर ध्यान देना होगा।

बढ़ता तापमान चिंता का विषय : विधायक भरत सिंह

कोटा। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक भरत सिंह ने कहा कि बढ़ता तापमान चिंता का विषय है। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण में पेड़ों का काटना प्रमुख है। सिंह ने चिंता जताई की विधान सभाओं में भी कोई ठोस काम नहीं होता। जनता जागरूक रह कर अपनी जिम्मेदारी से काम करे।

वे मंगलवार को जल बिरादरी की चम्बल संसद की ओर से विज्ञान नगर स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के भवन में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। महापौर महेश विजय ने कहा कि वेस्टमेनेजमेंट के द्वारा भी हम चम्बल को शुद्ध रखने की दिशा में काम कर सकते है। नगर निगम ने पूर्व में पॉलीथीन प्लास्टिक वेस्ट को रिसाईकिल करने के संयंत्र लगाने का सुझाव दिया।

मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ने का दुष्प्रभाव आर्थिक स्थिति पी भी पड़ता है। ग्लोबल वर्मिंग से सभी चिंतित है। नदियां सम्यता को साथ लेकर चलती है। इसकी सुरक्षा समाज व शासन की जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के समन्वयक पंकज मेहता ने कहा कि चम्बल को शुद्ध रखने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलना चाहिए।

इंस्टीट्यूट के चेयरमेन ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में लोग पानी बचाने को बेहतर समझते है। जल संग्रहण उनसे सीखा जा सकता है। इंस्टीट्यूट बेहतर तकनीक के साथ पर्यावरण के संरक्षण में योगदान करता रहेगा। जल बिरादरी के संभागीय अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह परमार ने कहा कि जल ग्रहण परियोजनाओं से भविष्य के जल को बचाया जाए। जल बिरादरी ने कई जगह ये प्रयोग किए हैं।

कोटा सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष एलसी बाहेती ने कहा कि पाफलीथीन प्लास्टिक को बंद करना संभव नहीं है। उसे रिसाईकिल युनिट में भेजा जाए। एसएलआरएम अच्छा प्रयोग था। चम्बल संसद के सभापति जीडी पटेल ने कहा कि चम्बल को बचाने के लिए हम कुछ करेंगे।

हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन में पर्यावरणीय समस्याओं का हल बताया। जल बिरादरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय ने चम्बल की अप स्ट्रीम को भी इसमें शामिल करने का सुझाव दिया।

आरएपीपीके पूर्व स्थल निर्देशक सीपी झाम्ब,एएसआई के महाप्रबंधक एससी अग्रवाल, साहित्यकार पुरूषोत्तम पंचोली,जल बिरादरी के महामंत्री संजय शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र जैन,पूर्व संरपंच डॉ एलएन शर्मा,डॉ. कृष्णेंद्र सिंह, उर्वशी शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। पर्यावरण परिषद की गीता दाधीच ने गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन शिक्षविद् सीमा घोष ने किया।

NEET : एलन के छात्रों का रैंक 1, 2, 4, 5, 6, 8, 9 व 10 पर कब्जा

नीट में एलन के नलिन ने किया आल इंडिया टॉप

कोटा। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) -2019 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने दम दिखाया है। एलन के नलिन ने आल इंडिया में रैंक-1 प्राप्त कर टॉप किया है। इसके साथ ही टॉप 10 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 8 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन है तो सबकुछ मुमकिन है। यहां के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए पूरे देश में सबसे बेहतर परिणाम दिए हैं। दो साल से क्लासरूम कोचिंग स्टूडेंटस सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। नलिन ने 701 अंक प्राप्त करके यह कीर्तिमान हासिल किया है।

नलिन का नीट में ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ 10वीं में 92 प्रतिशत तथा 12वीं में 95.8 प्रतिषत अंक प्राप्त करना विशेष उपलब्धि रही। नलिन के बड़े भाई निहित भी एलन के स्टूडेंट रह चुके हैं और वर्तमान में जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं।

माहेश्वरी ने बताया कि रैंक 2 पर दिल्ली के भाविक बंसल, रैंक 4 पर फरीदाबाद के स्वास्तिक भाटिया, रैंक 5 पर मेरठ के अनन्त जैन, रैंक 6 पर नासिक के सार्थक राघवेन्द्र भाट, रैंक 8 पर लखनऊ के धु्रव कुशवाह, रैंक 9 पर देहरादून के मिहिर राय तथा रैंक 10 पर होशंगाबाद के राघव दुबे रहे हैं।

परिणाम जारी होने के साथ ही एलन में खुशियों के ढोल बज गए। यहां एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया तथा ढोल की थाप पर खुशियों में स्टूडेंट्स और फेकल्टी झूम उठे। माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष नीट-2019 में 15,19,375 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए। जिसमें से 14,10,755 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। देश के 154 शहरों में परीक्षा हुई। 11 भाषाओं में परीक्षा आयोजित करवाई गई।

6,30,283 छात्र तथा 7,80,467 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इसके साथ ही 3,51,278 छात्र तथा 4,45,761 छात्राएं चयनित घोषित किए गए। जनरल के लिए 134, ओबीसी 107, एससी/एसटी 107, सामान्य दिव्यांग 120 तथा ओबीसी,एससी,एसटी के दिव्यांग के लिए कटऑफ पर्सेन्टाइल 107 निर्धारित की गई।