Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 4616

Bhool Bhulaiyaa 2 में कार्तिक के साथ ही होंगे अक्षय कुमार भी

मुंबई। ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ के पोस्टर के साथ ही इस फिल्म के लीड ऐक्टर कार्तिक आर्यन के किरदार का लुक भी सामने आ गया है, जिसे मिक्सड रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अभी भी अक्षय कुमार को मूवी में देखने की इच्छा रख रहे हैं। इस सब के बीच अब मूवी के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के ‘भूल भुलिया 2’ में होने को लेकर बयान दिया है।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अनीज बज्मी से सवाल किया गया था कि क्या ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ में अक्षय भी दिखाई देंगे, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके लिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर अक्षय उनकी फिल्म का हिस्सा बनें।

बज्मी ने यह भी कहा कि उनका और अक्षय का संबंध काफी अच्छा है क्योंकि दोनों पहले ‘वेलकम’ और ‘सिंह इज किंग’ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि, ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ की स्टारकास्ट में सिर्फ अभी कार्तिक आर्यन का नाम और लुक ही सामने आया है। यह मूवी अगले साल रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हुआ था। आज भी इसे लोग टीवी पर आ जाने पर देखना पसंद करते हैं।

48 MP कैमरे के साथ Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 12999 से शुरू

नई दिल्ली। शाओमी ने बुधवार को अपनी तीसरी पीढ़ी के 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले एंड्रायड वन स्मार्टफोन एमआई ए3 मोबाइल फोन लॉन्च किया। Mi A3 में 48 मेगा पिक्सल कैमरा, ग्लास बॉडी, डॉट ड्राप नाॅच, स्नैपड्रैगन 655 एसओसी, एंड्रायर वन सॉफ्टवेयर होगा। इसमें 3.5 एमएम का हैडफोन जैक रहेगा।

शोओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने इस मोबाइल फोन को लॉन्च करते हुए बताया कि शाओमी ने Mi A3 के तीन रंग में दो वेरिएंट निकाले हैं। ये फोन नीले, सफेद और ग्रे रंगों में मिलेंगे। इसमें 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिससे 13 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। 48 एमपी कैमरे के साथ क्लैरिटी, अल्ट्रा वाइड-एंगल शॉट्स, नाइट मोड, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और 30एफ पीएस होगा। इसमें गूगल असिस्टेंट, गूगल लेंस, गूगल प्ले प्रोटेक्ट और एंड्रॉयड क्यू भी मिलेगा।

थोड़ा पानी गिर जाने से नहीं होगा खराब
इस फोन में भी अन्य Mi फोन की तरह इनबिल्ड रिमोट दिया गया है, जिससे टीवी, सेटटॉप बॉक्स, एयर कंडीशनर, स्पीकर और कई चीजें चलाई जा सकती हैं। उपभोक्ता बिना रिमोट लिए भी इस फोन से ये सभी चीजें चला सकते हैं। यह फोन आंशिक रूप से वॉटर-प्रूफ भी है। थोड़ा सा पानी गिर जाने से यह खराब नहीं होगा।

23 अगस्त से शुरू होगी बिक्री
इस मोबाइल फोन की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी। फोन को एमआई की वेबसाइट या अमेजन से खरीदा जा सकता है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है।

बारिश से उत्पादन प्रभावित होने से प्याज के दाम में तेजी

नई दिल्ली। प्याज महंगा हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में प्याज की खुदरा कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। आवक में कमी से कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसे प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश की वजह से फसल खराब होने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फसल कितनी खराब हुई है। बारिश के थमने के बाद ही यह आकलन हो पाएगा।

पिछले 15 दिनों में देश की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर मंडी में प्याज के दाम में 10 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। 21 अगस्त को आजादपुर मंडी में एक ग्रेड प्याज के थोक दाम 2500-3000 रुपए प्रति क्विंटल बताए गए। प्याज में तेजी का अंदाजा महाराष्ट्र की नासिक मंडी में प्याज के भाव से लगा सकते हैं।

प्याज में तेजी का अंदाजा महाराष्ट्र की नासिक मंडी में प्याज के भाव से लगा सकते हैं। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के मुताबिक नासिक मंडी में प्याज के थोक भाव 2 अगस्त, 2019 को 1315 रुपए प्रति क्विंटल थे जो 20 अगस्त, 2019 को 2222 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इस माह के आरंभ में कर्नाटक में जो प्याज 850 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहे थे, उनके भाव 1950 रुपए हो चुके हैं।

आजादपुर मंडी में प्याज के थोक व्यापारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, एवं कर्नाटक में बारिश की वजह से प्याज की फसल प्रभावित हुई है। अभी प्याज की नई फसल की आवक शुरू होने का समय है, लेकिन यह पता नई चल पा रहा है कि फसल कितनी खराब हुई है या नहीं है।

अभी सप्लाई कम होने से कीमत बढ़ रही है। सप्लाई में तेजी नहीं आने पर प्याज के दाम अभी बढ़ते रहेंगे। 5-10 दिनों के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि आने वाले महीनों में प्याज की क्या स्थिति रहेगी। प्याज के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि पानी के संपर्क में आते ही यह खराब होने लगता है और कई जगहों पर बारिश अभी हो रही है।

सफलता पाने के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा: मीता अग्रवाल

कोटा। साॅफ्ट स्किल ट्रेनर मीता अग्रवाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को ’टेक ऑफ़ एण्ड मेक पाॅजिटिव डिफरेंस’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए साॅफ्ट स्किल्स की आवश्यकता है । उन्होंने कहा अपनी पर्सनलिटी में चेंज लाकर ही सफलता पाई जा सकती है। इसके लिए कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।

वह बुधवार को ओम कोठारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूटस में आईएसटीडी कोटा चैप्टर के गोल्डन जुबली ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होने विद्यार्थियों को आगे बढकर इनीशिएट करने के लिए कहा।

उन्होने सफलता में कम्यूनिकेशन स्किल्स की महत्ता को बताते हुए कम्यूनिकेशन बढाने की सलाह दी। अतः सभी को समस्याओं से डरने की बजाय सतत रूप से आगे बढना चाहिए। उन्होने विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक साॅफ्ट स्किल्स के गुर सिखाए।

आईएसटीडी कोटा चैप्टर की चेयरपरसन अनीता चौहान ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष में चैप्टर द्वारा विभिन्न संस्थानों में निशुल्क प्रशिक्षण विकास कार्यक्रमों के माध्यम से नवागंतुक विद्यार्थियों को रेगुलर पाठयक्रम के साथ व्यक्तित्व विकास के स्वर्णिम अवसर प्रदान किये जा रहे हैं |

के.एम टण्डन ने विद्यार्थियों को विद्यर्थियों से जीवन में लीडर बनने का आह्वान किया। उन्होने विद्यार्थियों को कहा कि आज लीडरशिप के मायने बदल चुके हैं। अच्छा लीडर वोनहीं है जो सिर्फ दूसरों के काम करवा दे, बल्कि अच्छा लीडर वो है, जो उनमें छुपी प्रतिभा को बाहर लाकर उनसे 100 प्रतिशत आउट पुट पर काम करवा सके।

कार्यक्रम के दौरान एचआर एक्सपर्ट अशोक कुमार सक्सेना ने ऑर्गेनाइजेशनल एम्सपेम्टेन्सी फ्राॅम एम्प्लाॅइज’’ विषय पर विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए बताया कि ऑर्गेनाइजेशन अपने एम्प्लाॅई से क्या चाहती है। इन गुणों का विकास करने पर इंडस्ट्री में प्रवेश का पथ सुगम हो सकता है।

जान बूझकर किया गया अपराध प्रायश्चित योग्य नहीं होता है: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर बुधवार को माताजी के सान्निध्य में अभिषेक, पूजा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्ति मंगल पाठ तथा परमर्षि स्वस्ति मंगल पाठ, नवदेवता पूजन के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि स्वस्ति वाचन पाठ से जीवन में शुभता और मंगल का आगमन होता है। पूजा से पहले इसके वाचन का यही उद्देश्य है कि समस्त देवी-देवता आपकी पूजा को ग्रहण करने के लिए और पूजा का शुभ प्रतिफल देने के लिए तैयार और तत्पर हो जाए। उन्होंने कहा कि 64 रिद्धियों का पाठ करने से शुद्ध आत्मा का प्रभाव प्रकट होता है।

इस प्रभाव से अपनी आत्मा को भी शुद्ध आत्मा बनाया जा सकता है। जिससे व्यक्ति का कल्याण संभव होता है। माताजी ने कहा कि किसी गलती को बार बार करने से वह अपराध बन जाता है। किसी गलती का तो प्रायश्चित किया जा सकता है, लेकिन जानबूझकर किया गया अपराध प्रायश्चित योग्य भी नहीं होता है।

कोटा मंडी: आवक की कमी से लहसुन 200 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को लहसुन की आवक 12000 कट्टे की रही। अन्य जिंसों की आवक 8000 बोरी की रही। लिवाली निकलने से सोयाबीन 25 रुपये क्विंटल तेज रहा। कमजोर उठाव से गेहूं 25 प्रति क्विंटल मंदा रहा। आवक की कमी से लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचे बोले गए। मंडी में जिंसों केभाव इस प्रकार रहे –

गेहूं लस्टर 1900 से 1941 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1951एवरेज 1850 से 2000 लोकवान 1850 से 2000 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2051 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3701
सरसों 3400 से 3651अलसी 4000 से 4501तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से5200 ईगल 5400 से 5601 रंगदार 5800 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 5400 उड़द 2000 से 4400 चना 3600 से 4000 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4050 मसूर 3800 से 4400रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

कोटा के युवा समाज सेवी मुकेश विजय कम्बोडिया में सम्मानित

सिएम रिप (कम्बोडिया)।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का 10 वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कम्बोडिया के सिएम रिप स्थित होटल मैरियट के सभागार मे पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.गिरिश कुमार संघी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया गया।इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश के युवा संगठन द्वारा जयपुर मे किये गये राष्ट्रीय सम्मेलन की सराहना की।

सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न प्रकल्पों पर युवा टीम द्धारा किये गये कार्यों पर युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश विजय को उड़ीसा विधानसभा के अध्यक्ष सूरजा नारायण पात्रो व महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.गिरिश कुमार संघी ने शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुकेश विजय ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया व कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाना नई पीढी को संस्कारित करने वाला है।

वैश्य समाज के लगभग 352 घटकों मे विजयवर्गीय समाज महत्वपूर्ण है और इस आयोजन से छोटे व महत्वपूर्ण घटकों को,एकजुट होने और विश्वव्यापी पहचान बनने में सहायक सिद्ध हुआ है। अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में 10 से 18 अगस्त तक वियतनाम कम्बोडिया में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम,सांस्कृतिक विचार आधान प्रदान,स्वतंत्रता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न प्रान्तों से वैश्य समाज से जुड़े घटकों के लगभग 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्थानीय वैश्य फ़ेडरेशनों व मारवाड़ी सम्मेलनों से जुड़े पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुये। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा गिरिश संघी के आव्हान पर वैश्य समाज ने चैरिटी करते हुये सिएम रिप शहर के अंगकोर हॉस्पिटल फ़ॉर चिल्ड्रन के लिये 4 पेशेंट मॉनिटरिंग मशीन के लिये डा. टेप नेवी को सहयोग किया। वैश्य महासम्मेलन में प्रदेश संयोजक व रक्तक्रान्ति के प्रेरक डा.वेद प्रकाश गुप्ता, उद्योगपति रामानंदअग्रवाल, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल,मेड़तवाल समाज के अध्यक्ष शिव नारायण गुप्ता को भी विशिष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कोटा से जुडे व्यवसायी व समाजसेवी पुरूषोत्तम गुप्ता,डा.सत्येन्द्र कंजोलिया,सुरेश नाटानी,नरेन्द्र गुप्ता,रमेशचन्द्र गुप्ता,डा.मुरारी लाल वैश्य,सत्यप्रकाश गोयल,विजयवर्गीय समाज की महिला राष्ट्रीय सचिव नीलम विजय, डा.सरोज गुप्ता, डा.सुवर्णा कंजोलिया,निर्मला गुप्ता, लीलावती गुप्ता, सुमित्रा अग्रवाल, सुमित्रा गुप्ता व सरोजलता गोयल सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इंदौर किराना बाजार: ग्राहकी से खोपरा बूरा के भाव में तेजी

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को खोपरा बूरा में ग्राहकी सुधार से भाव 25 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की तेजी (मंगलवार की तुलना में) लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला: शक्कर 3430 से 3470 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 163 से 179 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2275 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल में तेजी, कपास्या तेल मंदा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव में 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। कपास्या तेल के भाव सात रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी लिए रहे।

तिलहन: सरसों 3650 से 3700 रायडा 3450 से 3500 सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1120 से 1140, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 750 से 752, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 650 से 655 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2030, बुरहानपुर 2030, अकोला 3300 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 745 से 748, महाराष्ट्र 740 से 745 रुपये तथा गुजरात 750 से 752 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी में नए मूंग की आवक शुरू, 6011 रुपये क्विंटल बिकी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 25 रुपये और चना देसी के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की कमी हुई। उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। आज मंडी में दो बोरी नयी मूंग आयी जो 6011 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। मांग कमी से मूंग दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

दलहन: चना (कांटा) 4250 से 4300 चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5100 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7350 से 7550, तुअर दाल बोल्ड 7750 से 7950, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5500 से 5700, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5350 से 5450, मूंग दाल 7500 से 7700, मूंग मोगर 8100 से 8300 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।