Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 4615

कोटा के युवा समाज सेवी मुकेश विजय कम्बोडिया में सम्मानित

सिएम रिप (कम्बोडिया)।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का 10 वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कम्बोडिया के सिएम रिप स्थित होटल मैरियट के सभागार मे पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.गिरिश कुमार संघी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया गया।इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश के युवा संगठन द्वारा जयपुर मे किये गये राष्ट्रीय सम्मेलन की सराहना की।

सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न प्रकल्पों पर युवा टीम द्धारा किये गये कार्यों पर युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश विजय को उड़ीसा विधानसभा के अध्यक्ष सूरजा नारायण पात्रो व महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.गिरिश कुमार संघी ने शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुकेश विजय ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया व कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाना नई पीढी को संस्कारित करने वाला है।

वैश्य समाज के लगभग 352 घटकों मे विजयवर्गीय समाज महत्वपूर्ण है और इस आयोजन से छोटे व महत्वपूर्ण घटकों को,एकजुट होने और विश्वव्यापी पहचान बनने में सहायक सिद्ध हुआ है। अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में 10 से 18 अगस्त तक वियतनाम कम्बोडिया में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम,सांस्कृतिक विचार आधान प्रदान,स्वतंत्रता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न प्रान्तों से वैश्य समाज से जुड़े घटकों के लगभग 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्थानीय वैश्य फ़ेडरेशनों व मारवाड़ी सम्मेलनों से जुड़े पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुये। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा गिरिश संघी के आव्हान पर वैश्य समाज ने चैरिटी करते हुये सिएम रिप शहर के अंगकोर हॉस्पिटल फ़ॉर चिल्ड्रन के लिये 4 पेशेंट मॉनिटरिंग मशीन के लिये डा. टेप नेवी को सहयोग किया। वैश्य महासम्मेलन में प्रदेश संयोजक व रक्तक्रान्ति के प्रेरक डा.वेद प्रकाश गुप्ता, उद्योगपति रामानंदअग्रवाल, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल,मेड़तवाल समाज के अध्यक्ष शिव नारायण गुप्ता को भी विशिष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कोटा से जुडे व्यवसायी व समाजसेवी पुरूषोत्तम गुप्ता,डा.सत्येन्द्र कंजोलिया,सुरेश नाटानी,नरेन्द्र गुप्ता,रमेशचन्द्र गुप्ता,डा.मुरारी लाल वैश्य,सत्यप्रकाश गोयल,विजयवर्गीय समाज की महिला राष्ट्रीय सचिव नीलम विजय, डा.सरोज गुप्ता, डा.सुवर्णा कंजोलिया,निर्मला गुप्ता, लीलावती गुप्ता, सुमित्रा अग्रवाल, सुमित्रा गुप्ता व सरोजलता गोयल सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इंदौर किराना बाजार: ग्राहकी से खोपरा बूरा के भाव में तेजी

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को खोपरा बूरा में ग्राहकी सुधार से भाव 25 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की तेजी (मंगलवार की तुलना में) लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला: शक्कर 3430 से 3470 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 163 से 179 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2275 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल में तेजी, कपास्या तेल मंदा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव में 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। कपास्या तेल के भाव सात रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी लिए रहे।

तिलहन: सरसों 3650 से 3700 रायडा 3450 से 3500 सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1120 से 1140, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 750 से 752, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 650 से 655 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2030, बुरहानपुर 2030, अकोला 3300 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 745 से 748, महाराष्ट्र 740 से 745 रुपये तथा गुजरात 750 से 752 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी में नए मूंग की आवक शुरू, 6011 रुपये क्विंटल बिकी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 25 रुपये और चना देसी के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की कमी हुई। उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। आज मंडी में दो बोरी नयी मूंग आयी जो 6011 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। मांग कमी से मूंग दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

दलहन: चना (कांटा) 4250 से 4300 चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5100 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7350 से 7550, तुअर दाल बोल्ड 7750 से 7950, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5500 से 5700, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5350 से 5450, मूंग दाल 7500 से 7700, मूंग मोगर 8100 से 8300 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

SBI देश भर में दस लाख योनो कैश पॉइंट स्थापित करेगा

जयपुर। बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा देने की मंशा से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अगले 18 महीनों में देश भर में 10 लाख योनो कैश पॉइंट स्थापित करेगा। योनो कैश प्वाइंट के जरिये उसके ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और अन्य भुगतान कर सकते हैं।

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि यह प्लेटफार्म सुरक्षित है और इसके प्रयोग में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि योनो कैश के जरिये भविष्य में ग्राहक बिलों का भुगतान और डिजिटल लेन देन कर सकते हैं। आगामी 18 महीनों में हम देश में 10 लाख योनो कैश पॉइंट स्थापित करेंगे। लगभग 70 हजार कैश पॉइंट पहले से ही स्थापित किये जा चुके है।

उन्होंने कहा कि बैंक की डेबिट कार्ड बंद करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग में वृद्धि से ग्राहक के लिए डेबिट कार्ड की आवश्यकता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘हम डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को लोकप्रिय बना रहे हैं। यह अधिक सुरक्षित है और ग्राहक को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।’

योनो एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है और ग्राहक नकद निकासी के लिये अपने स्मार्टफोन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके जरिये लेनदेन और बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है। कुमार ने बताया कि बैंकों द्वारा आवास ऋण को रेपो रेट से जोड़े जाने की नई पेशकश पर ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह ग्राहकों की इच्छा पर है कि वे नये उत्पाद के साथ जाएं अथवा अपने गृह ऋण को एमसीएलआर के साथ जोड़ कर रखें।

वाहन क्षेत्र में मंदी के बारे में उन्होंने कहा कि इसके व्यापक विश्लेषण की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र को वाणिज्यिक रूप से व्यावहारिक बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के बावजूद किसानों की स्थिति नहीं सुधरती है इसलिये इस पर विचार किया जाना चाहिए।

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 268 अंक लुढ़का

मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग तथा कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में आई कमजोरी से बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 267.64 अंकों (0.72%) की गिरावट के साथ 37,060.37 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 98.30 अंक (0.89%) लुढ़ककर 10,918.70 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,406.55 का ऊपरी स्तर और 37,022.52 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 11,034.20 का उच्च स्तर और 10,906.65 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई पर आठ कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर 11 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा 39 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में सर्वाधिक 1.78 फीसदी, इन्फोसिस में 0.84 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.74 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.70 फीसदी तथा बजाज ऑटो के शेयर में 0.69 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर भी हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में सर्वाधिक 1.64 फीसदी, मारुति में 0.97 फीसदी, इन्फोसिस में 0.82 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.72 फीसदी और आयशर मोटर्स के शेयर में 0.53 फीसदी की मजबूती देखी गई।

इन शेयरों में गिरावट
एनएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में 9.29 फीसदी, यस बैंक में 8.21 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 8.01 फीसदी, टाटा स्टील में 4.26 फीसदी तथा ओएनजीसी के शेयर में 3.12 फीसदी की कमजोरी देखी गई। एनएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक 9.57 फीसदी, इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस में 8.94 फीसदी, यस बैंक में 8.64 फीसदी, ग्रासिम में 4.69 फीसदी तथा टाटा स्टील के शेयर में 4.54 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों के समर्थन से सोना 38,820 रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 50 रुपए चमककर 38,820 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी 30 रुपए चढ़कर 45,040 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

स्थानीय बाजार के उलट विदेश में सोने-चांदी पर दबाव रहा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 8.20 डॉलर टूटकर 1,498.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.10 डॉलर की गिरावट में 1,508.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का विवरण जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण पीली धातु पर दबाव रहा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 2008 के बाद पहली बार पिछले महीने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर गिरकर 17.04 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की बढ़त में 38,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी की बढ़त में 38,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 28,800 रुपए के भाव पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर में 30 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गयी और यह 45,040 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। भविष्य में कीमतों में तेजी की उम्मीद में चांदी वायदा 210 रुपए चमककर 43,630 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली दो-दो हजार रुपए की छलांग लगाकर क्रमश: 91 हजार और 92 हजार रुपए सैकड़ा के भाव बिके।

कोटा सर्राफा
चांदी 42800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना कैडबरी 37100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43270 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 37280 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43480 रुपये प्रति तोला।

‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के रीमेक में परिणीति चोपड़ा का डरावना लुक

मुंबई। मशहूर हॉलिवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है और इसमें लीड रोल परिणीति चोपड़ा निभाने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा एक बाथटब में बैठी हुई हैं और उनके माथे पर काफी बड़ा जख्म दिख रहा है।

परिणीति ने अपना यह डरावना फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, ‘यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है और यह मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे कठिन किरदार है।’

बता दें कि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ फिल्म इसी नाम से आई एक नॉवल पर आधारित थी जिसमें लीड रोल ऐमिली ब्रंट ने निभाया था। यह एक ऐसी तलाकशुदा शराबी महिला की कहानी है जो दुर्घटनावश एक इन्वेस्टिगेशन केस का हिस्सा बन जाती हैं। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि वह एक ब्रिटिश कॉप की भूमिका में दिखाई देंगी।

मारुति सुजुकी की MPV XL6 लॉन्च, कीमत 9.79 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी प्रीमियम मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) XL6 को आज लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत कीमत 9.79 लाख से शुरू है। छह सीट वाली इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कार में बीएस6 पॉवर्ड K15 पेट्रोल इंजन मिलेगा। पेट्रोल वर्जन की यह कार स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस है।

ग्राहकों को कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। बीएस-6 तकनीक वाली इस कार में एलईडी हेड लैंप के साथ स्पेसिएस केबिन भी दिया गया है। इसकी बिक्री नेक्सा पर की जाएगी। इस कार को प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर लांच किया गया है। मैनुअल एवं ऑटोमेटिक दोनों प्रकार की सुविधा इस कार में दी गई है। सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। एक्सएल6 में हाई स्पीड अलर्ट के साथ सेफ्टी के सभी फीचर्स दिए गए हैं।

चार वेरिएंट्स की कीमत (एक्स शोरूम प्राइस)
जेटा एमटी: 9,79,689 रुपए
अल्फा एमटी: 10,36,189 रुपए
जेटा एटी: 10,89,689 रुपए
अल्फा एटी: 11,46,189 रुपए

कैसे करें बुक

  • कार की बुकिंग के लिए सबसे पहले आपको www.nexaexperience.com पर लॉग-इन करना होगा।
  • इसके अलावा 18002006392 पर डॉयल करके भी कार के बार में सारी डिटेल ले सकेंगे
  • XL6 को देशभर के किसी भी नेक्सा शोरुम से भी बुक कर सकते हैं।
  • XL6 को 11 हजार रुपए के शुरूआती पेमेंट से बुक किया जा सकता है।

कंपनी की राय
कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव (मार्केटिंग एंड सेल्स) ने कहा कि मारुति सुजुकी हमेशा ऐसा प्रोडक्ट को लेकर आती है, जो कस्टमर की डिमांड को मैच करते हैं। XL6 एक सिक्स सीटर प्रीमियम एमपीवी है। यह कार 5वीं पीढ़ी की HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।

  • फीचर्स
  • · डुअल एयरबैग
  • · एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • · ईबीडी (इलेक्ट्रानिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन)
  • · फ्रंट सीटबेल्ट के साथ प्री टेंशनर एंड फोर्स लिमिटर
  • · ISOFIX
  • · हिल होल्ड असिस्ट
  • · इलेक्ट्रानिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
  • · हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट
  • · ड्राइवर एंड को ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • · रिवर्स पार्किंग सेंसर

माधुरी दीक्षित को इस रूप में देख आपका दिल भी करने लगेगा धक-धक

मुंबई। बॉलिवुड की यंग ऐक्ट्रेसेस को भी खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देने वाली ब्यूटी माधुरी दीक्षित का एक बार फिर ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। डांस रिऐल्टी शो ‘डांस दीवाने’ में एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई देने वाली माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ नया फोटो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स क्रेजी हो गए।

शेयर की गई तस्वीर में माधुरी लाल रंग की शिमरी साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं, जिसका परफेक्ट फॉल और ड्रैपिंग ऐक्ट्रेस के फिगर को खूबसूरती के साथ हाइलाइट करते दिखे। वहीं साड़ी का लाल रंग उनके ग्लो को और बढ़ाता नजर आया।

फोटो को देख यह अंदाजा लगाना आसान है कि यह शो ‘डांस दीवाने 2’ के सेट पर लिया गया है जिसमें माधुरी बतौर जज शरीक हो रही हैं। इसके पहले सीजन में भी माधुरी जज थीं।

माधुरी दीक्षित का लेटेस्ट लुक और स्टाइल फैन्स को कितना पसंद आया इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शेयर होने के महज चार घंटे के अंदर ही ऐक्ट्रेस के फोटो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे। इतना ही नहीं लोगों ने कॉमेंट के जरिए माधुरी की खूबसूरती की तारीफ की और उनके लिए अपनी दीवानगी को जाहिर किया।