Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 4614

Realme 5 और 5 Pro भारत में आज होंगे लॉन्च

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी मंगलवार 20 अगस्त को भारत में अपनी Realme 5 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। नई सीरीज के तहत कंपनी भारत में Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जानें, क्या हो सकते हैं इन दोनों फोन के फीचर्स…

स्पेसिफिकेशन्स :रियलमी अपनी आने वाली इस सीरीज के कई टीजर जारी कर चुकी है। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के जरिए यह फोन पहले ही शोकेस किया जा चुका है। फ्लिपकार्ट के वेबपेज के मुताबिक, रियलमी के नए फोन क्वॉड-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होंगे जिसमें प्राइमरी सेंसर लार्ज पिक्सल साइज और लार्ज अपर्चर के साथ आएगा।

इसके साथ ही रियलमी 5 सीरीज में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ एक अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक 4cm माइक्रोस्कोपिक फोकल लेंथ के साथ सुपर मैक्रो सेंसर होगा। इन तीन के अलावा इस कैमरा सेटअप में एक पोर्ट्रेट लेंस भी होगा जो कि इसका चौथा सेंसर होगा। कंपनी की ये सीरीज क्वॉलकम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगी।

कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि रियलमी 5 प्रो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 होगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में इस हैंडसेट को 55 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, रियलमी 5 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। बात की जाए डिजाइन की तो सामने आए टीजर से साफ है कि दोनों फोन ग्रेडियंट कलर के साथ डायमंड-कट डिजाइन में पेश किए जाएंगे।

भारत में क्या हो सकती है कीमत
रियलमी इंडिया के CEO माधव सेठ ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया कि भारत में रियलमी 5 की कीमत 10,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ट्वीट के मुताबिक, 10 हजार रुपये से कम की रेंज में यह दुनिया का पहला क्वॉड कैमरा स्मार्टफोन होगा। वहीं, रियलमी 5 प्रो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा।

ट्रिपल कैमरे के साथ लॉन्च होगा नोकिया 7.2, तस्वीर हुई लीक

नई दिल्ली। फिनलैंड की कंपनी HMD Global ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन Nokia 7.2 की तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ नजर आ रहा है जो एक रिंग डिजाइन में एलईडी फ्लैश के साथ नजर आ रहा है।

लीक हुई तस्वीर में वाटरड्रॉप नॉच फीचर भी स्पॉट किया गया है। कंपनी ने पहले ही ये घोषणा की थी कि वो अपने नए स्मार्टफोन सीरीज को IFA 2019 के आयोजन से एक दिन पहले 5 सितंबर को रिवील करेगी। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन को 5 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

HMD Global के 5 सितंबर को आयोजित होने जा रहे इवेंट में Nokia 7.2 के साथ Nokia 6.2 और Nokia 5.2 भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स को पहले सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि Nokia 7.2 को बाद में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Nokia 7.2 के डिजाइन की बात करें तो लीक्ड फोटो में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है।

फोन की बॉडी काफी पतली दी गई है। फोन में LED फ्लैश और ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप देखा जा सकता है। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच फीचर देखा जा सकता है। फोन में बेजल लेस डिस्प्ले देखा जा सकता है। साथ ही, बॉटम में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और USB Type C पोर्ट देखा जा सकता है। पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक टेलिफोटो और एक डेप्थ सेंसर देखा जा सकता है।

फिल्म ‘कभी-कभी’ के संगीतकार उमर खय्याम नहीं रहे

मुंबई। प्रसिद्ध संगीतकार उमर खय्याम का इंतकाल हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते वो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे।

कभी-कभी’ तथा ‘उमराव जान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार संगीत देने वाले दिग्गज संगीतकार खय्याम को फेफड़ों में संक्रमण के कारण शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। करीबी पारिवारिक मित्र गजल गायक तलत अजीज ने बताया कि खय्याम (92) को रविवार को सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खय्याम को ‘त्रिशूल’, ‘नूरी’ तथा ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों में शानदार संगीत के लिए जाना जाता है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिल चुका था और वह पद्म भूषण से भी सम्मानित किए जा चुके थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खय्याम साहब के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने कई गीतों को अमर बनाया, कला जगत उनका कर्जदार रहेगा।

लता मंगेशकर ने लिखा कि महान संगीतकार और नेक दिल इंसान ख़य्याम साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। यह सुनकर मुझे इतना दुख हो रहा है, जो मैं बयां नहीं कर सकती। ख़य्याम साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि देती हूं।

लता ख़य्याम साहब के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए लिखती हैं- ख़य्याम साहब मुझे अपनी छोटी बहन मानते थे। वो मेरे लिये अपनी ख़ास पसंद के गाने बनाते थे। उनके साथ काम करते वक़्त बहुत अच्छा लगता था और थोड़ा डर भी लगता था। क्योंकि वो बड़े परफेक्शनिस्ट थे।

उनकी शायरी की समझ बहुत कमाल थी। इसीलिए मीर तकी मीर जैसे महान शायर की शायरी उन्होंने फिल्मों में लायी। ऐसी ना जाने कितनी बातें याद आ रही हैं। वो गाने, वो रिकॉर्डिंग याद आ रही हैं। ऐसा संगीतकार शायद फिर कभी नहीं होगा। मैं उनको और उनके संगीत को वंदन करती हूं।

सरकार की डायरेक्ट टैक्स कोड लागू करने की तैयारी, आयकर नियमों में होगा बदलाव

0

नई दिल्ली। आयकर नियमों में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है। सरकार द्वारा गठित एक कार्यबल ने नए डायरेक्ट टैक्स कोड (डीटीसी) पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सोमवार को सौंप दी। इस रिपोर्ट में वर्तमान आयकर कानून को हटाकर नया कानून लागू करने की बात की गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य अखिलेश रंजन इस कार्यबल के अध्यक्ष थे।

वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने एक कार्यबल का गठन किया था। इसके संयोजक अखिलेश रंजन ने वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को इस पर एक रिपोर्ट सौंप दी।

यह रिपोर्ट 31 मई 2019 को सौंपी जानी थी, लेकिन तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रिपोर्ट पूरी करने के लिए दो महीने की अतिरिक्त महोलत दी थी। इसके बाद रिपोर्ट सौंपने के लिए सरकार ने फिर से 16 अगस्त 2019 तक का वक्त दे दिया था, क्योंकि कार्यबल के नए सदस्यों ने अपनी राय देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2017 में टैक्स अधिकारियों के एक सालाना सम्मेलन में कहा था कि इनकम टैक्स कानून 1961 काफी पुराना हो चुका है। इसे फिर से लिखे जाने की जरूरत है। कार्यबल को अन्य देशों के प्रचलित कानूनों के अनुरूप नया कानून का मसौदा तैयार करने जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें अन्य देशों की खूबियों को अपनाने और देश की आर्थिक जरूरतों का भी ध्यान रखने के लिए कहा गया था।

कार्यबल को रिपोर्ट सौंपने के लिए पहले छह महीने का समय दिया गया था और समय सीमा 22 मई 2018 रखी गई थी। इसे आगे बढ़ाकर 22 अगस्त कर दिया गया था। अरविंद मोदी के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद अखिलेश रंजन को कार्यबल का अध्यक्ष बनाया गया और रिपोर्ट सौंपने के लिए नई समय सीमा 28 फरवरी 2019 तय की गई। इसे और आगे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया था।

रेरा के माध्यम से सरकार बिल्डर्स पर कसेगी शिकंजा

0

नई दिल्ली। सरकार रेरा के कई प्रावधानों को संशोधित कर उनको और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। ये बात सोमवार को नारेडको की 15वीं नेशनल कन्वेंशन के दौरान रियल एस्टेट रेगुलेशन एक्ट के बारे में संबोधन करते हुए आवास और शहरी मामले मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कही।

रेरा के संबंध में कई नई जानकारियां देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार रेरा के जिन प्रावधानों में संशोधन करने की दिशा में काम कर रही है, उनसे सभी हित-धारकों को लाभ होगा, जिनमें डेवलपर्स से लेकर घर के खरीदार तक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने रेरा पर कई क्षेत्रीय कार्यशालाओं का आयोजन किया था, जिसमें उनके साथ-साथ मंत्री, आवास और शहरी मामले मंत्रालय भी शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया, ‘हमें इन कार्यशालाओं में काफी उपयोगी जानकारी मिली। इन जानकारियों और विचारों के आधार पर, हमने महसूस किया है कि रेरा एक्ट में कई बदलाव लाने की आवश्यकता है। हम जल्द ही कानून में संबंधित जरूरी संशोधन करेंगे। हम इसको लेकर फिर से विचार-विमर्श शुरू करेंगे और इसे और प्रभावी बनाने के लिए जहां भी आवश्यक होगा, कानून में बदलाव करेंगे।’

उन्होंने कहा कि जब हमने क्षेत्रीय कार्यशालाएं आयोजित कीं, तो हमने देखा कि कुछ रेरा प्राधिकरण सक्रिय हैं, कुछ काफी अधिक सक्रिय हैं और कुछ में अधिक काम नहीं हो रहा है। इसलिए, हमने क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न रेरा अधिकारियों के बीच बातचीत को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। हर राज्य महाराष्ट्र के रेरा प्राधिकरण महारेरा द्वारा किए जा रहे अच्छे काम से सीख सकता है। क्षेत्रीय मंचों को कई स्थानों पर स्थापित किया गया है और कई स्थानों पर पारस्परिक परामर्श बैठकें आयोजित की गई हैं।

रेंटल हाउसिंग पर कानून बनाने के लिए मांगे सुझाव
उन्होंने रेंटल हाउसिंग को लेकर सरकार की विचार प्रक्रिया के बारे में भी समझाया। केंद्र रेंटल हाउसिंग यानि किराए के आवास पर राज्यों के लिए एक कानूनी ढांचा बना रहा है। मंत्रालय ने इस संबंध में सुझाव आमंत्रित किए हैं जो इसे कैबिनेट की मंजूरी और राज्यों में प्रसारित करके लागू करेंगे। अब तक अधिकांश किराएदारी कानून किराएदार के पक्ष में हैं, मालिक के पक्ष में नहीं। जिसके कारण कई लोग अपने घर को किराए पर देने से हिचकते हैं।

रियल एस्टेट के लिए फायदेमंद होगा नया रेंटल हाउसिंग कानून
एक अनुमान के अनुसार, देश में लाखों घर खाली हैं, लेकिन किराए पर नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे घर एक बोझ बनते जा रहे हैं क्योंकि इसके रखरखाव पर भी काफी लागत आती है। अब तक ज्यादातर घरों को बिना किसी लीज एग्रीमेंट के किराए पर लिया जाता है और जहां एग्रीमेंट होता है, वह रजिस्टर्ड नहीं होता है।

इसलिए अब जब सभी रेंट डीड को नए किरायेदारी कानून के तहत पंजीकृत किया जाएगा, तो यह अधिक पारदर्शिता, सहजता और स्पष्टता लाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि कई लोगों ने कई घर बनाए हैं, लेकिन उन्हें किराए पर नहीं दिया है। लेकिन एक बार जब उन्हें नए किराएदारी कानून के माध्यम से कानूनी ढांचागत सुरक्षा मिल जाती है, तो व्यापार के कई नए अवसर उनके सामने आएंगे। यह रियल एस्टेट सेक्टर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

व्यक्ति को सिद्धांत ही निर्विकल्प बनाता है: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर सोमवार को माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि कर्म ही है जो हमारे पैरों को मजबूत बनाता है। हम हिमालय की चोटी पर चढ़कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। हमें करणानुयोग को समझना अति आवश्यक है।

आज की युवा पीढ़ी धर्म से विमुख नहीं, बल्कि दूसरी जगह अभिमुख है। आज युवाओं से ही धर्म चल रहा है, आज युवा साधु ही जैन धर्म का रथ चला रहे हैं। साधु जैन धर्म को एक नया संकेत देते हैं। जिससे कई लोगों को एक प्रेरणा मिलती है कि वास्तव में अगर जैनत्व का धारण करना है तो वह युवा अवस्था में ही करना चाहिए। क्योंकि युवा अवस्था में शरीर की सभी इंद्रियां चलायमान होती हैं। हम कईं घंटों तक स्थिर बैठ सकते हैं।

आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने कहा कर्म यहां फल दिखा रहे, सुख- दुःख वेदन चखा रहे, चारों गति में घुमा रहे, ज्ञान कर्म समझ आएगा तभी मुक्ति दिलवाएगा। कर्मों को जानो जो गुण दिलवाएगा। सिद्धांत को समझना ही अंतिम लक्ष्य है, सिद्धांत के आगे सब परास्त हो जाते हैं। सिद्धांत के आगे सब कुछ फीका है, सिद्धांत बहुत ही ऊपर की चीज है।

व्यक्ति को सिद्धांत ही निर्विकल्प बनाता है। सारे विकल्पों से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को सिद्धांत को समझना पड़ेगा, तभी हम संसार के भ्रमण को समझ सकते हैं। सिद्धांत को समझते ही प्रत्येक व्यक्ति के सारे विकल्प स्वतः ही निर्विकल्प हो जाते हैं। माताजी ने कहा कि व्यक्ति को ज्ञान ऊपर ले जाने वाला है, आनंद को बढ़ाने वाला है। स्वभाव की ओर ले जाने वाला है निज स्वभाव के दिग्दर्शन कराने वाला है।

इस दौरान आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी के सान्निध्य में अभिषेक, पूजा, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्ति मंगल पाठ तथा परमर्षि स्वस्ति मंगल पाठ, नवदेवता पूजन के बारे में जानकारी दी गई।

कोटा मंडी: आवक की कमी से गेहूं और लहसुन तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को 8000 बोरी का कारोबार हुआ। लहसुन की आवक 2500 कट्टे की रही। लिवाली निकलने से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया। आवक की कमी से लहसुन 500 ऊँचा बिका।

गेहूं लस्टर 1900 से 1961 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1971एवरेज 1850 से 2000 लोकवान 1850 से 2000 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2051 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3671
सरसों 3400 से 3651अलसी 4000 से 4501तिल्ली 7000 से 9000रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से 5200 ईगल 5400 से 5601 रंगदार 5800 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 5400 उड़द 2000 से 4400 चना 3600 से 4000 चना काबुली 3500 से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4050 मसूर 3800 से 4400रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

एलन समाधान सेशन में बताए मल्टीपल कॅरियर के ऑप्शन्स

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा विद्यार्थियों का कॅरियर संवारने का हर संभव प्रयास किया जाता है। कॅरियर से जुड़ी हर समस्या का समाधान देने की कोशिश की जाती है। इसी के तहत विद्यार्थियों को मल्टीपल कॅरियर ऑप्शन्स के बारे में जानकारी देने के लिए कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार ‘समाधान‘ का आयोजन किया जा रहा है।

समाधान सेशन में अब तक 18 हजार से अधिक स्टूडेंट्स एवं पेरेन्ट्स भाग ले चुके हैं। इन्द्रविहार स्थित एलन समर्थ कैम्पस के सद्भाव परिसर में हुए इस सेशन में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ने साइंस के अलावा अन्य क्षेत्रों में कॅरियर के बारे में जानकारी ली। 18 अगस्त रविवार को दो सत्र हुए। पहला सत्र सुबह 11 से 1.30 तथा दूसरा सत्र 5.15 से 7.45 बजे तक हुआ। तेज बारिश के बावजूद सत्र में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स उपस्थित रहे।

सेमिनार में एलन के कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने स्टूडेंट्स को कॅरियर ऑप्शन्स के बारे में बताया। उन्होंने साइंस मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए इंजीनियरिंग के साथ-साथ रिसर्च, सांख्यिकी, फैशन टेक्नोलॉजी, सीए, लॉ, आर्किटेक्चर, बेसिक मैथेमेटिक्स, मास कम्यूनिकेशन, सैन्य सेवा, डिजाइन, रेलवे के क्षेत्रों में रोजगार और संभावनाओं के बारे में जानकारियां दी।

आहूजा ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग, कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया, प्लेसमेंट्स, फीस, कॉलेज ब्रांचेज आदि विशेष पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही यह भी बताया कि किस विषय के लिए कहां-कहां, कब-कब आवेदन किया जा सकता है, कौनसे कॉलेजों में प्रवेश लिया जा सकता है। जिन विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाओं में रैंक पीछे आती है, उन सभी विद्यार्थियों के लिए उनकी रैंक्स के अनुसार क्या सबसे बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकता है, इस बारे में भी अमित आहूजा ने बताया। अगला कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार 1 सितम्बर को दो सत्रों में होगा।

काउंसलिंग की जानकारी देते हुए आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड में रैंक के आधार पर कॉलेज च्वाइस भरने, पीछे की रैंक होने पर देश में अन्य संस्थान जहां पीछे की रैंक से भी प्रवेश लिया जा सकता है और बेहतर पढ़ाई कर अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। इन सभी के बारे में विस्तार से बताया।

इंदौर किराना बाजार: खोपरा गोला एवं बूरा के भाव गिरे

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को खोपरा गोला दो रुपये प्रति किलोग्राम एवं खोपरा बूरा के भाव में 50 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की कमी (शनिवार की तुलना में) दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 16 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3430 से 3470 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 163 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2250 से 3350 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदागेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या खली और कपास्या तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल पांच रुपये, पाम तेल दो रुपये और कपास्या तेल के भाव में छह रुपये प्रति 10 किलोग्राम की (शनिवार की तुलना में) कमी दर्ज की गई। पशु आहार कपास्या खली के भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

तिलहनसरसों 3650 से 3700रायडा 3450 से 3500सोयाबीन 3600 से 3650टोली (महुआ गोही) 2700 से 2750 रुपये प्रति क्विंटल।तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1090 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 657 से 658 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2030, बुरहानपुर 2030, अकोला 3300 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 750 से 752, महाराष्ट्र 753 से 755 रुपये तथा गुजरात 758 से 760 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।