होंडा नियो-रेट्रो स्कूटर स्कूपी लॉन्च, जानिए कीमत एवं फीचर्स

166

नई दिल्ली। 2023 Honda Neo-Retro Scooter Scoopy: होंडा कंपनी ने अपना नया नियो-रेट्रो स्कूटर स्कूपी (Scoopy) को इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए फीचर्स और कलर्स के साथ अपडेट किया है। इंडोनेशिया में होंडा स्कूपी की 5th जनरेशन है।

इसे स्पोर्टी, फैशन, प्रेस्टीज और स्टाइलिश चार अलग-अलग ट्रिम्स में पेश किया गया है। होंडा स्कूपी की मेन हाईलाइट इसका डिजाइन है। इसके फ्रंट एप्रन में एक बड़ी हेडलाइट दी है। इससे इस स्कूटर की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए होंडा एक्टिवा की तरह स्मार्ट चाबी भी मिलेगी। कंपनी भारत के लिए भी इसका पेटेंट करा चुकी है।

2023 होंडा स्कूपी स्कूटर: 2023 होंडा स्कूपी में एक बड़ी गोलाकार प्रोजेक्टर यूनिट दी है। टर्न इंडिकेटर्स पानी की बूंदों के आकार के दिए हैं जो हेडलाइट असेंबली को घेरे हुए हैं। राउंड ORVMs इसके रेट्रो लुक में इजाफा करते हैं। इस एप्रन के पीछे स्मार्टफोन के लिए USB चार्जर समेत स्टोरेज दिया है। इसके साथ होंडा एक्टिवाट के जैसी नई स्मार्ट चाबी मिलती है। जो हाल ही में टॉप-स्पेक ट्रिम पर एक्टिवा के साथ भारत में आई है। 2023 होंडा स्कूपी को कुल 8 कलर्स में लॉन्च किया गया है।

डुअल-टोन शेट्स: स्कूपी में डुअल-टोन शेट्स के साथ होंडा साइड बॉडी पैनल पर कंट्रास्टिंग सीट, फ्लोरबोर्ड, एप्रन प्लास्टिक और डीकैल्स मिलते हैं। पीछे की तरफ एक समान टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं जैसे सामने की तरफ दिए गोलाकार टेल लाइट हाउसिंग के जैसे हैं। रियर ग्रैब हैंडल भी री-डिजाइन किया गया है। क्रोम-फिनिश एग्जॉस्ट हीट गार्ड इसके रेट्रो वाइब्स को जोड़ता है।

होंडा स्कूपी का इंजन: होंडा स्कूपी के लिए कॉम्पोनेन्ट्री एक्टिवा के समान है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स, रियर सिंगल शॉक एब्जॉर्बर, सिंगल साइडेड स्विंगआर्म, 12 से 14 इंच व्हील्स, स्विंगआर्म-माउंटेड इंजन मिलता है। होंडा स्कूपी में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम यूनिट है। इसमें 4.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। स्कूपी का वजन 95 किलोग्राम है। होंडा स्कूपी रेट्रो स्कूटर में 109.5cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। जो भारत में एक्टिवा 6G के समान है। स्कूपी 9 bhp की पावर और 9.3 Nm का टार्क बनाता है।