होंडा की अनोखी मोटरसाइकिल डैक्स लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0
52

नई दिल्ली। Honda DAX 2024 Launched: होंडा कंपनी ने यूरोपीय मार्केट में अपनी न्यू 2024 डैक्स लॉन्च कर दी है। इस मिनी-मोपेड के मैकेनिकल, डिजाइन और हार्डवेयर को बरकरार रखा गया है, लेकिन कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस किए हैं।

होंडा डैक्स को अब पर्ल ग्लिटरिंग ब्लू की नई पेंट कलर्स के साथ पेश किया गया है। इस कलर ऑप्शन के साथ इसके टैंक एरिया के पास एक ब्लैक और व्हाइट पट्टी के साथ ब्लू कलर में लपेटा गया है। लेटेस्ट पेंट ऑप्शन मौजूदा पर्ल नेबुला रेड और पर्ल कैडेट ग्रे के साथ पेश किया जाएगा।

2024 डैक्स में 124cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर मोटर दी है। यह 9.25bhp का पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को प्रेस बैकबोन चेसिस में फ्यूल टैंक के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है। इसके सेटअप में 31mm कन्वेंशनल टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स पर सस्पेंडेट हैं। डैक्स के ब्रेक में 220mm फ्रंट डिस्क और 12-इंच कास्ट एल्युमिनियम व्हील पर 190mm रियर डिस्क शामिल है। होंडा डैक्स का वजन सिर्फ 107 किलोग्राम है।

होंडा फिलहाल डैक्स को सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया है। इसके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है। यूके में होंडा डैक्स की कीमत GBP 3,799 (लगभग 3.93 लाख रुपए बिना टैक्स) है। इससे भारतीय बाजार के लिए जापानी मोपेड काफी महंगी हो जाती है। इसके अलावा, यहां बेचे जाने वाले टू-व्हीलर का ध्यान उपयोगिता पर फोक्स्ड है, जो डैक्स पर सीमित रहेगा।