हेल्थ टिप्स / भुना हुआ लहसुन खाएं, पौरुष शक्‍ति बढाएं

0
1056

कोटा। पुरुषों के लिए भुना हुआ लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से न सिर्फ सर्दी, खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है बल्‍कि मेल हार्मोन में भी इजाफा होता है। हृदय को मजबूत रखने के लिए डॉक्टरों के द्वारा भी लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

आयुर्वेदाचार्य सुधींद्र श्रृंगी के अनुसार लहसुन हमारे शरीर को ऐसी क्षमता प्रदान करता है, जिससे हमारा शरीर कई बीमारियों से लड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। पुरुषों के लिए भी लहसुन का फायदा बहुत ही उपयोगी माना जाता है।

पौरुष शक्‍ति को देता है बढ़ावा
लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह पुरुषों की सेक्स लाइफ में सुधार करता है और उनकी मर्दाना ताकत को भी बढ़ाता है। हाल ही में किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार भी यह दावा किया गया कि जो पुरुष लहसुन खाना पसंद करते हैं महिलाएं उनके प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं।

हृदय की मजबूती के लिए है कारगर
लहसुन में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एसिड हमारे हृदय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिससे हमारे हृदय को मजबूती मिलती है। लहसुन के सेवन से हृदय आघात जैसे कई खतरों का जोखिम भी कम हो जाता है।इसलिए लहसुन खाना आपके हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सर्दी, खांसी और जुकाम को रोकने में भी मददगार
हसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। दरअसल लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप लहसुन हो हल्का भून कर भी खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से रहेंगे फिट
फिटनेस को लेकर हर कोई जागरूक रहता है। आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्चा लहसुन चबाएं और उसके बाद एक छोटा गिलास पानी पी लें। आपको कुछ दिन में फर्क साफ दिखने लगेगा। इससे आप दिन एक्टिव फील करेंगे और आपकी फिटनेस भी दिन ब दिन मजबूत होती जाएगी।

पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए है रामबाण औषधि
पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए लहसुन का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना बना सकते हैं।