हिसार–खड़की रक्षाबंधन विशेष ट्रेन 29 एवं 30 को, दोनों दिशाओं में 1-1 ट्रिप चलेगी

0
2

सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी एवं शामगढ़ स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोटा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04703/04704 हिसार–खड़की–हिसार विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में 1-1 ट्रिप संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04703 हिसार–खड़की विशेष ट्रेन 29 अगस्त शनिवार को हिसार से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी कोटा मंडल के सवाई माधोपुर 18.45 बजे, कोटा 20.30 बजे, रामगंजमंडी 21.33 बजे, भवानीमंडी 21.55 बजे एवं शामगढ़ 22.20 बजे पहुंचेगी तथा अगले दिन रविवार को 16.20 बजे खड़की पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04704 खड़की–हिसार विशेष ट्रेन 30 अगस्त रविवार को खड़की से 17.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन सोमवार को कोटा मंडल के शामगढ़ 8.30, भवानीमंडी 9.03 बजे, रामगंजमंडी 9.38 बजे, कोटा 10.50 बजे, सवाई माधोपुर 13.15 बजे पहुंचेगी तथा इसी दिन शामगढ़ स्टेशन पर 8.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह गाड़ी सोमवार को 23.50 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में हिसार जंक्शन, सादुलपुर जंक्शन, लोहारू जंक्शन, झुंझुनूं, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, जयपुर जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच जंक्शन, सूरत, वापी, वसई रोड, कामन रोड, कल्याण जंक्शन, लोनावला एवं खड़की स्टेशनों पर रुकेगी।