सोगरिया-मथुरा के 8-8, कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल का एक-एक अतिरिक्त फेरा
कोटा। रक्षाबंधन पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से संचालित रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल के संचालन को 7 सितम्बर तक तथा कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल को एक-एक अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है। गाड़ियों के संचालन दिवस, ठहराव, समय एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल का सञ्चालन अब 7 सितम्बर तक (08-08 अतिरिक्त फेरे) किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया से प्रतिदिन 8.30 बजे प्रस्थान कर 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे प्रस्थान कर 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा 30 अगस्त (रविवार) को संचालित किया जाएगा। यह गाड़ी कोटा से 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को संचालित होगा। यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से 09.00 बजे प्रस्थान कर 19.35 बजे कोटा पहुंचेगी।
रक्षाबंधन पर सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर के मध्य अनारक्षित रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन (11-11 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा स्पेशल सवाई माधोपुर से 28 अगस्त से 7 सितम्बर तक प्रतिदिन रात 20:50 बजे प्रस्थान कर चौथ का बरवाड़ा 21:23 बजे, बनस्थली निवाई 22:18 बजे , सांगानेर 23:40 बजे,अगले दिन 00:25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493 दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर स्पेशल दुर्गापुरा से 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक प्रतिदिन रात 02:30 बजे प्रस्थान कर सांगानेर 02:38 , बनस्थली निवाई 03:14 बजे तथा चौथ का बरवाड़ा 03:58 बजे पहुँच कर 05:20 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी।

