हजरत निजामुद्दीन–मिरज और जयपुर–पुणे एक्सप्रेस खड़की स्टेशन पर होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

0
10

कोटा। पुणे मंडल के हडपसर–पुणे रेलखंड में तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12494 हजरत निजामुद्दीन–मिरज एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से 2 अक्टूबर को प्रस्थान कर मिरज के स्थान पर खड़की स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12940 जयपुर–पुणे एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से 3 अक्टूबर को प्रस्थान कर पुणे के स्थान पर खड़की स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।