यह ट्रैन कोटा मंडल के भरतपुर, सवाई माधोपुर और कोटा स्टेशनों पर रुकेगी
कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02656 हजरत निजामुद्दीन–एर्नाकुलम वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। यह गाड़ी 26 जुलाई रविवार को हजरत निजामुद्दीन से प्रातः 05:00 बजे रवाना होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रविवार को यह गाड़ी कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन पर सुबह 06:58 बजे, सवाई माधोपुर स्टेशन पर सुबह 08:53 बजे तथा कोटा जंक्शन पर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी अपने गंतव्य स्टेशन एर्नाकुलम जंक्शन पर मंगलवार रात्रि 02:35 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, दहानू रोड, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कर्मली, मडगांव, कारवार, कुंडापुरा, उडुपी, मंगलौर, कन्नूर, कोझिकोड, शोरनूर एवं त्रिशूर स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 4 शयनयान श्रेणी कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
मथुरा-गंगापुर सिटी के मध्य दो जोड़ी मेला स्पेशल गाड़ियाँ
मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा मथुरा जं. एवं गंगापुर सिटी जंक्शन के मध्य दो मेला स्पेशल गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01996/01995 मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा मेला स्पेशल का संचालन 25 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह गाड़ी मथुरा से 07:55 बजे प्रस्थान कर 11:30 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी, तथा वापसी में गंगापुर सिटी से 12:20 बजे प्रस्थान कर 16:05 बजे मथुरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01998/01997 मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा मेला स्पेशल का संचालन 27 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह गाड़ी मथुरा से 17:10 बजे प्रस्थान कर 21:45 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी, तथा वापसी में गंगापुर सिटी से 22:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:30 बजे मथुरा पहुंचेगी।

