सेंसेक्स 467 अंक उछल कर रिकॉर्ड हाई पर बंद, निफ्टी 18,800 के पार

77

मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। बढ़िया खरीदारी के बाद बाजार के प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 466.95 (0.74%) अंक चढ़कर 63,384.58 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

वहीं दूसरी ओर निफ्टी 137.90 (0.74%) अंकों की मजबूती के साथ 18,826.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं। हफ्ते के आखिरी दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।

निफ्टी पर आईटी और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.46% तो मीडिया 1.08% चढ़कर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 30 शेयरों में से 26 में तेजी और केवल 4 में गिरावट रही। गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, TCS, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा रहें। बढ़ने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक रहे। विप्रो सबसे ज्यादा 1.94% लुढ़का तो बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा 2.21% चढ़ा।