सेंसेक्स 43 अंकों की गिरावट के साथ 60,088 पर, निफ्टी 17,800 से नीचे

0
81

मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 40 अंकों तक टूट गया है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी कमजोरी दिख रही है।

शुरुआती कारोबारी सेशन में फिलहाल सेंसेक्स 42.73 (-0.07%) अंकों की गिरावट के साथ 60,087.98 और निफ्टी  1.95 (-0.01%) अंक फिसलकर 17,767.30 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में आरवीएनएल के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की तेजी जबकि एमसीएक्स के शेयरों में पांच प्रतिशत की कमजोरी दिख रही है।

कैसा रहेगा आज का बाजार
आज ग्लोबल बाजारों से निगेटिव संकेत मिल रहे है। SGXNIFTY करीब 30 प्वाइंट नीचे नजर आ रहा है। एशिया में भी दबाव दिख रहा है। मंदी की आशंका और गहराते बैंकिंग संकट की चितां में अमेरिकी बाजार टूटे है। ऐसे में आज भारतीय बाजारों की गिरावट के साथ खुलने की आशंका है।

DOW 1 परसेंट से ज्यादा लुढ़का है जबकि S&P, NASDAQ में भी 2 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिल रही है। बजाज ऑटो के उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए है। चौथी तिमाही में मुनाफा 2.5% गिरा लेकिन बिक्री में करीब 12 परसेंट का उछाल देखने को मिला। लगातार तीसरी तिमाही मार्जिन में सुधार दिखा है। कंपनी ने 140 रुपए के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

कल हरे निशान पर बंद हुए बाजार
वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखी गई। आज के कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 75 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 26 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,769.25 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 74.61 अंक यानी 0.12 फीसदी मजबूत होकर 60,130.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,268.67 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,967.02 तक आया।