कोटा। श्री माहेश्वरी समाज कोटा की इकाई श्री माहेश्वरी सेवा संस्थान नया कोटा की ओर से सिंजारा एवं तीज प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार शाम 7 बजे झालावाड़ रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा।
सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम के कार्ड का विमोचन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
महेश अजमेरा ने बताया कि सिंजारा एवं तीज महोत्सव के तहत महिलाओं और परिवारों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें घेवर सजाओ प्रतियोगिता, श्रृंगार आइटम्स पैकिंग प्रतियोगिता तथा सावन तीज पर नृत्य प्रतियोगिता प्रमुख हैं।
कार्यक्रम कार्ड के विमोचन अवसर पर राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही पारिवारिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सेवा संस्थान के सचिव दामोदर मूंदड़ा ने बताया कि कार्ड विमोचन समारोह में समाज के मंत्री विठ्ठलदास मूंदड़ा, पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष महेशचंद अजमेरा, पंचायत अध्यक्ष कृष्णगोपाल जाखेटिया, जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र काबरा, अशोक माहेश्वरी, अनिल मूंदड़ा, जिला मंत्री ओम गट्टानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

