महंगाई पर वित्‍त मंत्री ने संसद में विपक्ष को लताड़ लगा दिखाया आइना

310

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को महंगाई पर संसद में बयान दिया। इस दौरान उन्‍होंने विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। कोरोना संकट के बावजूद हम अच्‍छी स्थिति हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने समय-समय पर कदम उठाए हैं। हमें मिलकर काम करने की जरूरत है।

सीतारमण ने कहा कि हमें देखना होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है। भारत दुनिया में क्या स्थान रखता है। विश्व ने ऐसी महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। महामारी से बाहर आने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है। इसलिए वह भारत के लोगों को इसका श्रेय देती हैं।

वित्‍त मंत्री बोलीं कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले 2 साल में भारत को विश्व बैंक, IMF और दूसरी वैश्विक संस्थाओं की ओर से मजबूत रैंकिंग दी गई है। हर बार जब उन्होंने आकलन किया है, विश्व की विकास दर उस अवधि में अनुमान से कम रही। भारत की भी विकास दर अनुमान से कम रही है। लेकिन, हर बार भारत की विकास दर सर्वाधिक थी।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि अमेरिका की GDP में दूसरी तीमाही में 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पहली तिमाही में 1.6 फीसदी की गिरावट आई। इसे उन्होंने अनौपचारिक मंदी का नाम दिया। भारत में मंदी या स्‍टैगफ्लेशन का सवाल ही नहीं उठता। ब्लूमबर्ग की सर्वे में बताया गया है कि भारत में मंदी की संभावना शून्‍य है।