बाजार में कोहराम, बिकवाली से सेंसेक्स 1114 अंक लुढ़क कर 36,553 पर बंद

0
580

मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों और भारी बिकवाली के बीच गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1172.44 अंक तक और निफ्टी 341.65 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 1114.82 अंक या 2.96% नीचे 36,553.60 पर और निफ्टी 326.30 पॉइंट या 2.93% नीचे 10,805.55 पर बंद हुआ।

इससे पहले, आज बीएसई 386.24 अंक नीचे 37,282.18 पर और निफ्टी 120.85 अंक नीचे 11,011.00 के स्तर पर खुला था। बीते 5 दिनों में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए घटकर 148 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए था।

  • कमजोर ग्लोबल संकेत: भारतीय शेयर बाजार का रुख ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों पर भी निर्भर करता है। जो फिनसेन फाइल लीक (FinCEN Files Leaks) मामले के चलते दबाव में चल रहे है। इसमें दुनियाभर के प्रमुख बैंकों के नाम आ रहे हैं। यह फाइल अमेरिकी ट्रेजरी विभाग से संबंधित है। इसमें ग्लोबल बैंकों के वित्तीय लेनदेन की लेखाजोखा होता है। बुधवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली रही थी। इसमें नैस्डेक 3 फीसदी, डाउ जोंस 2 फीसदी और एसएंडपी 2.37 फीसदी नीचे बंद हुए थे। इसके अलावा एशियाई मार्केट भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। शंघाई कंपोजिट 2 के करीब और जापान निक्केई भी 1 फीसदी ने कारोबार कर रहा है।

ऑटो सेक्टर की इन कंपनियों के शेयर में रही सबसे ज्यादा गिरावट

कंपनीगिरावट (%)
अशोक लेलैंड7.74 %
टाटा मोटर्स6.51 %
महिंद्रा एंड महिंद्रा6.37 %
मदरसन सुमी सिस्टम4.99 %
मारुति3.19 %

बीएसई पर करीब 72 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 148 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,812 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 624 कंपनियों के शेयर बढ़त में 2,026 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 89 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 75 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 160 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 385 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

आज के टॉप-5 लूजर शेयर

कंपनीLTPगिरावटगिरावट (%)
अशोक लेलैंड67.306.308.56
एमफैसिस लिमिटेड1265.95117.658.50
इबुल हाउसिंगफिन138.9512.558.28
श्रीराम तरण फाइनेंस565.7547.807.79
महिंद्रा CIE ऑटोमो128.3510.807.76