बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर, सेंसेक्स 55,500 और निफ्टी 16,500 के पार

440

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55,532.26 और निफ्टी ने 16,550.75 का रिकॉर्ड स्तर पर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 55,540 पर और निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 16,540 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर बढ़त के साथ और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें M&M और टाटा स्टील के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार को मेटल और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर मेटल और FMCG इंडेक्स आधा परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

BSE पर 3,068 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,153 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,783 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 240.21 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 593 अंकों की शानदार तेजी के साथ 55,437 पर और निफ्टी 164.70 अंकों की बढ़त के साथ 16,529 पर बंद हुआ था।