फेड रिजर्व के फैसले से चांदी 3600 रुपये सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानिए आज के भाव

0
98

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1700 रुपए टूटकर 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के (gold silver price today) आसपास हो गई।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फेड रिजर्व के बाद अमेरिकी जीडीपी, पीसीई और बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

इसके अलावा, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ जापान भी ब्याज दरों (ECB and BOJ intrest rate) पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो भारत समेत दुनिया भर के मार्केट असर डाल सकते हैं।

शाम 6 बजते ही चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचें (MCX) पर चांदी 1.38% तक टूट गई। पिछले दिन के क्लोज के मुकाबले चांदी 3605 रुपए टूट गई और कीमत 1,90,720 रुपए के लो लेवल पर चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 3045 रुपए गिरकर 1,91,280 रुपए पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,93,912 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुई थी।

MCX पर सस्ता हो गया सोना-चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 396 रुपए सस्ता होकर 1,43,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,43,920 रुपए और लो लेवल 1,42,968 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड 1,43,705 रुपए पर क्लोज हुआ था।

चांदी में 1.38% की गिरावट आई। कीमत 2675 रुपए गिरकर 1,91,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,93,912 रुपए और लो लेवल 1,91,401 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुआ था।