पेंगुइन इंडिया का सोनिया गांधी की आत्मकथा छापने से इनकार, जानिए क्यों

0
11

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा Belonging: a Journey of Love (‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI), जिसने इसे प्रकाशित करने का ऐलान किया था, अब उसने इसे छापने से इनकार कर दिया है।

पेंगुइन इंडिया की ओर से कहा गया कि वो भारत में इसे प्रकाशित नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी की पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ संपादकीय बदलाव और कटौती के लिए कहा था। हालांकि, इसकी लेखिका ने इसे अस्वीकार कर दिया।

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ सोनिया गांधी के इटली से भारत आने, राजीव गांधी से उनकी शादी और नेहरू-गांधी परिवार के साथ बिताई गई जिंदगी के सफर को दिखाती है। हाल ही में ये खबर आई थी कि पेंगुइन इंडिया सोनिया गांधी की बायोग्राफी को छापने जा रहा है। लेकिन अब ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंगुइन इंडिया इस बायोग्राफी में कुछ संपादकीय बदलाव चाहता था। जब लेखिका ने इससे इनकार किया तो पब्लिशर इसके प्रकाशन से अलग हो गए।

अब ये पब्लिशर राइट्स में सबसे आगे
पेंगुइन इंडिया के हटते ही कई भारतीय प्रकाशक सोनिया गांधी की आत्मकथा को छापने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। वो इसे छापने का राइट्स चाहते हैं। खबर है कि हार्पर कॉलिन्स इंडिया ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित और वितरित करने के समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। 10 नवंबर को होने वाली इस किताब की रिलीज की घोषणा सबसे पहले अमेरिका स्थित प्रकाशन संस्था अल्फ्रेड ए नॉफ (Alfred A Knopf) ने की थी, जो पेंगुइन रैंडम हाउस का ही हिस्सा हैं।