अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालन

0
3

कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा अहमदाबाद–दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक अतिरिक्त ट्रिप संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल ट्रेन 27 नवम्बर को अहमदाबाद से रात्रि 20:25 बजे प्रस्थान कर 29 नवम्बर को सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 30 नवम्बर को दरभंगा से प्रातः 03:00 बजे प्रस्थान कर 1 दिसम्बर को शाम 16:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ठहराव : यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में छायापुरी, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, इदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

सोगरिया–दानापुर स्पेशल के 2-2 ट्रिप निरस्त
रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया स्पेशल की आगामी 2-2 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया–दानापुर पूजा स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन सोगरिया से 5 एवं 12 दिसंबर को तथा गाड़ी संख्या 09824 दानापुर–सोगरिया पूजा स्पेशल दानापुर से 7 एवं 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी।