‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ अब तक की सबसे महंगी हिन्दी फिल्म, देखिये ट्रेलर

899

नई दिल्ली। अब तक सबसे महंगी हिन्दी मूवी जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस मूवी की लागत 300 करोड़ रुपए है। 8 नवंबर, 2018 को रिलीज होने वाली इस मूवी का नाम है ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जिसमें अमिताभ बच्चन और अामिर खान सरीखे बड़े स्टार हैं। इससे पहले बाहुबली-2 सबसे महंगी मूवी थी जिसकी लागत 250 करोड़ रुपए थी।

अब तक की पांच सबसे महंगी हिन्दी मूवी
अगर बॉलीवुड में रिलीज हुई अब तक की 5 सबसे महंगी फिल्मों की बात की जाए तो साल 2017 में आई ‘बाहुबली 2’ सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म को बनाने में 250 करोड़ का खर्चा आया था। वहीं 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ 215 करोड़ में बनी थी।

साल 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 210 करोड़ में बनी थी। 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ 200 करोड़ में बनी थी। इसी साल आई सलमान खान की ‘रेस 3’ को 185 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। बात की जाए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तो इस फिल्म का ट्रेलर 26 सितंबर को रिलीज किया गया था।

तीन भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी फिल्म
दमदार ट्रेलर के बाद दर्शकों को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू तीनों ही भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के निर्माता अादित्य चोपड़ा हैं।

फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ यशराज बैनर तले बनाई जा रही है जिसमें आमिर खान के साथ कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘धूम’ सीरीज का निर्देशन कर चुके विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। 8 नवंबर को भारत में रिलीज होने के साथ-साथ यह फिल्म चीन में भी उसी दिन रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी
इस फिल्म में 1795 की एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ईस्ट इंडिया के खिलाफ लड़ रहे हैं जबकि आमिर खान इस फिल्म में ठग की भूमिका निभा रहे हैं।

आमिर खान ने अपने इस लुक के चलते अपने फैन्स के दिलों को जीत लिया है। फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा शेख और कैटरीना कैफ भी है। इस फिल्म की कहानी फिलिप मीडोज टेलर के 1839 उपन्यास कन्फेशंस ऑफ ए ठग पर आधारित है। देखिये ट्रेलर-