गूगल डुओ ऐप का लिंक दोस्तों को भेजकर कमाएं 9000 रुपये

2287

GOOGLE  के जरिए आप आसानी से 9 हजार रुपये कमा सकते हैं। विश्व की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी भारतीय नागरिकों को इस वित्त वर्ष में कमाई करने का मौका दे रही है। इसके लिए आपको केवल गूगल डुओ ऐप का लिंक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजना होगा। प्रत्येक डाउनलोड पर गूगल आपको कैश रिवार्ड भी देगा।

अगर आपके दोस्त गूगल डुओ के लिंक को डाउनलोड करते हैं तो फिर उनको भी इसके लिए रिवार्ड मिलेगा। ऐसा करने पर आपके दोस्त भी आसानी से कमाई कर सकेंगे। अगर आपके दोस्त भी अपने रिश्तेदारों को लिंक शेयर करते हैं तो फिर उनको भी पैसा मिलेगा।

हालांकि कैश रिवार्ड तभी आपको मिलेगा, जब पहले से आपके दोस्त या फिर रिश्तेदार ने पहले से इस ऐप को इस्तेमाल किया है, तो फिर उन्हें रिवार्ड नहीं मिलेगा। नए नंबर पर ऐप को डाउनलोड करने पर ही रिवार्ड मिलेगा।

जितना भी रिवार्ड आपको मिलेगा वो गूगल पे के जरिए सीथे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। गूगल इस पैसे को किसी भी वॉलेट में ट्रांसफर नहीं करेगा। इस पैसे का इस्तेमाल आप आसानी से अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी हासिल करने की खातिर आप गूगल सपोर्ट के पेज पर पहुंच सकते हैं या फिर सीधे इस लिंक पर https://duo.google.com/inviterewards/terms/#!#india क्लिक कर सकते हैं।