कोटा दशहरा 2022: महिलाओं की लंबे बाल प्रतियोगिता में विनीता विजयी

0
231

5 फीट 7 इंच लम्बे हैं करौली की विनीता गुर्जर के केश

कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा में मंगलवार को विजयश्री रंगमंच पर महिलाओं की लंबे बाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करौली की विनीता गुर्जर ने अपने लंबे केश लहराकर प्रतियोगिता जीत ली। विनीता के केश 5 फीट 7 इंच लम्बे हैं। वहीं रुपल चौहान के केश 5 फीट 6 इंच लम्बे थे। उन्होंने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाया। इसके अलावा दिकिंक्षा ने 4 फीट 11 इंच लंबे बालों के साथ तृतीय स्थान पाया।

विनीता इससे पहले 2019 में भी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बालों के स्वास्थ्य के लिए रोजाना योग करती हैं। शेम्पू से परहेज करते हुए केवल देशी और प्राकृतिक चीजों का ही प्रयोग करती हैं। वे बालों को 4 दिन में धोती हैं, लेकिन कंघी रोजाना करती हैं। लंबे बालों को चोटी और फोल्ड करके रखना पड़ता है।

विनीता ने बताया कि लंबे बालों के कारण इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन के ऑफर मिल रहे हैं। वे बांग्लादेश की एक कंपनी के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं।