कोटा को मिलेंगे दाे नए इंडस्ट्रियल जाेन, 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

1987

काेटा। नए साल में उद्यमियों को भी तोहफा मिलेगा। शहर में दाे नए इंडस्ट्रियल जाेन बनेंगे और एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है। इससे काेटा के औद्योगिक विकास को नए पंख लगेंगे। झालावाड़ राेड पर रानपुर में पहले से ही एक इंडस्ट्रियल जाेन बना हुआ है। अब इसका विस्तार किया जा रहा है। यहां 570 बीघा में नए साल में 70 भूखंड आवंटन किए जाएंगे। रीकाे के सीनियर रीजनल मैनजर सुनील गर्ग ने बताया कि भूखंड की नीलामी 2950 रुपए स्काॅवयर मीटर से शुरू हाेगी।

बल्क ड्रग्स पार्क काे मिली मंजूरी ताे लगेंगी 100 से ज्यादा इंडस्ट्रीज
नए साल में कोटा में बल्क ड्रग्स पार्क को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसकाे पूरी तरह से विकसित हाेने में 3 साल लग जाएंगे, लेकिन मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ये पार्क काेटा फतेहपुर गुड़दी इंडस्ट्रियल एरिया के पास बनेगा। बल्क ड्रग्स पार्क में करीब 100 इंडस्ट्रीज लगेंगी। यह प्रधानमंत्री वाेकल फाॅर लाेकल अभियान के तहत बनाया जा रहा है।

फतेहपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगेंगे 364 नए उद्योग
फतेहपुर में रीकाे ने नया इंडस्ट्रियल जाेन बनाया है। यहां करीब 364 भूखंड हैं। इसकी दर निर्धारित होते ही नीलामी शुरू होगी। यह प्रक्रिया मार्च तक पूरी हाेने की संभावना है। रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गर्ग का कहना है कि यहां प्लाॅटाें का डिमार्केशन हाे गया है। सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं।

यहां काेटा स्टाेन, सेंड स्टाेन, गाेदाम, सीड्स प्राेसेसिंग यूनिट सहित कई काम हाे सकेंगे। ये एरिया दिल्ली-मुंबई हाइवे नजदीक है। यहां अभी भूखंड की दर 3100 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर है। नए साल में कारखाने लगने की शुरुआत हाे जाएगी।