कोटा। वानप्रस्थ सेवा संस्था की ओर से वृद्धाश्रम में यूवी प्लांट एवं यूवी चैंबर की सुविधा शुरू की गई। संस्था की ओर से करीब 10 वर्षों से वृद्धजनों को नि:शुल्क खान-पान, दवा, आवास, फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ट्रस्टी गोविंद राम मित्तल ने बताया कि साफ-सफाई की व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आधुनिक यूवी चैंबर स्थापित किया गया है। इस यूवी चैंबर में गद्दे, रजाई, तकिए एवं अन्य आवश्यक सामग्री का डिसइन्फेक्शन किया जाएगा। इसके अलावा मैस रूम के लिए यूवी टावर लगाया गया है।
प्रतिदिन आवश्यकता के अनुसार परिसर में यूवी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। संस्था का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने यूवी प्लांट की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

