इंदौर बाजार/ मूंगफली तेल और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में तेजी

0
171

इंदौर। विदेशी बाज़ारों में तेजी का रुख रहने से स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल 20 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 15 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी शनिवार की तुलना में हुई। तिलहन में सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। सियागंज किराना बाजार में शक्कर के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में 14 गाड़ी एवं नारियल में छह गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 6200 से 6400,नया रायड़ा 6400 से 6500, सोयाबीन 6000 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1380 से 1400,सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1380 से 1385,सोयाबीन साल्वेंट 1335 से 1340, पाम तेल 1420 से 1425 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2175, कपास्या खली देवास 2175, कपास्या खली उज्जैन 2175, कपास्या खली खंडवा 2150, कपास्या खली बुरहानपुर 2150 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3275 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना बाजार: शक्कर 3460 से 3500, शक्कर (एम) 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। गुड़ भेली 3000 से 3050, गुड़ कटोरा 3200 से 3250, गुड़ लड्डू 3300 से 3350, मालवी 3500 से 3550, गुड़ आर्गेनिक 3600 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

नारियल-खोपरा गोला: नारियल 120 भरती 1630 से 1680, नारियल 160 भरती 1580 से 1630, नारियल 200 भरती 1680 से 1730, नारियल 250 भरती 1830 से 1880 रुपये। खोपरा गोला: खोपरा गोला 208 से 228 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2400 से 4150 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 170 से 175, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 115 से 140, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 4300 से 5200, पैकिंग में 5400 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1220, मैदा 1240, रवा 1260, चना बेसन 3375 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।