UPSC Result: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित, ऐसे देखें डाइरेक्ट लिंक से

94

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर यूपीएससी IAS मुख्य परिणाम 2023 देख सकते हैं।

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के अलावा upsconline.nic.in पर भी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। पहले शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

UPSC CSE Result 2023: Direct Link

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। पिछले साल, परिणाम यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम 6 दिसंबर, 2022 को जारी किया गया था। UPSC CSE मुख्य परीक्षा 1750 मार्क्स के लिए आयोजित की जाती है और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 मार्क्स के लिए होगा।

UPSC मु्ख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डीएएफ II फॉर्म भरना आवश्यक है, जिसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर “Written Result – Civil Services (Main) Examination, 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपके सामने होगा।
  4. अब कीबोर्ड पर Ctrl+F के जरिए अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।