नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, आज लगभग फ्लैट क्लोजिंग हुई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 12.99 अंक या फिर 0.02 प्रतिशत लुढ़कर 76944.28 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी की बात करें तो 0.10 प्रतिशत या फिर 24.60 अंक की गिरावट के साथ 24055.80 अंक पर बंद हुआ था।
आज सेंसेक्स में आईटीसी, एचसीएल के शेयरों में 3-3 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। इंफोसिस, भारती एयरटेल, रिलायंस, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मारुति के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, एसबीआई, इंडिगो, बजाज फिनसर्व के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक टूटने के बाद बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप गेनर्स-लूजर्स
निफ्टी में शामिल 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। इंडेक्स में सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर श्रीराम फाइनेंस रहा, जो 4.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। मारुति और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 3-4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। वहीं, ITC 4.3 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी 3-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही।
फार्मा, ऑटो समेत बैंकिंग सेक्टर धड़ाम
एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बिकवाली फार्मा, रियल्टी, ऑटो समेत बैंकिंग सेक्टर्स में दर्ज की गई। निफ्टी फार्मा, रियल्टी, ऑटो, बैंक इंडेक्स में 1 से 1.4 फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की गई. वहीं, IT और FMGC समेत मीडिया इंडेक्स में आधे से एक फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

