महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए कितनी हो गई कीमत

0
6

नई दिल्ली। आज देशभर में महीने के पहले ही दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 9.50 रुपये महगा हो गया है। 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है। पहले 2738 रुपये का था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है।

दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19 किलो वालो कमर्शियल सिलेंडर 2747.50 रुपये। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2,701 रुपये है। बता दें हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में होने वाले बदलाव पर कारोबारियों और आम लोगों की नजर रहती है।

चाहे वह 14.2 किलो वाला घरेलू हो या 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर। इनकी कीमतों में बदलाव का सीधा असर आपकी किचन से लेकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ता है।

भारत के 40 से अधिक शहरों के रसोई गैस और कमर्शियल गैस के दामों में बहुत अंतर है। इसके लिए भौगोलिक दूरी, लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज का सीधा असर इस अंतर के लिए जिम्मेदार है।