नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों को बड़ा झटका लगा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 382.62 अंक गिरकर 76,132.81 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 118.55 अंकों की गिरावट आई। यह 23,779.15 के स्तर पर ठहरा। आज के कारोबार में निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ।
बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों का भी असर दिखा। कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
आज गिरावट के माहौल में एलटी, भारती एयरटेल, मारुति, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा सहित 7 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुआ है।
निफ्टी 50 में शामिल 37 शेयर गिरकर और 13 शेयर उछलकर बंद हुए। इंडेक्स में इंफोसिस 3.76 फीसदी, SBI लाइफ 2.4% और HDFC लाइफ 2.4 फीसदी टूटे, जो टॉप लूजर भी रहे। वहीं, अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1.27 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो यहां मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।
IT शेयरों में तेज बिकवाली
सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। जबकि निफ्टी फार्मा सेक्टर में खरीदारी से जोश देखने को मिला।

