जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा की सामने आई तारीख, जानिए कब होगी

0
12

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। इस साल परीक्षा का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली इस परीक्षा की आयोजन संस्था है।

संस्थान ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी और जरूरी अपडेट उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in भी शुरू कर दी है। उम्मीदवार इस पोर्टल पर पात्रता शर्तों और परीक्षा से संबंधित अन्य घोषणाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
आईआईटी में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2027 की निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। इनमें प्रमुख रूप से ये शर्तें शामिल हैं:

  • उम्मीदवार को JEE Main 2027 के BE/BTech पेपर में शीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों में शामिल होना होगा।
  • निर्धारित आयु सीमा की शर्त पूरी करनी होगी।
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा से संबंधित जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • इन शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड 2027 में शामिल होने के पात्र होंगे। विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

JEE Advanced 2027: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामजेईई एडवांस्ड 2027
आयोजन संस्थानआईआईटी दिल्ली
परीक्षा की तारीख23 मई 2027
जेईई मेन पात्रताशीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवार
कैलकुलेटरऑन-स्क्रीन बेसिक नॉन-साइंटिफिक
डिस्प्ले10-12 अंक
आधिकारिक वेबसाइटjeeadv.ac.in

परीक्षा में मिलेगा ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर का विकल्प
आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2027 के अभ्यर्थियों के लिए एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह कैलकुलेटर नॉन-साइंटिफिक होगा और इसमें 10 से 12 अंकों तक का डिस्प्ले उपलब्ध रहेगा। यानी अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर दिए गए इस बेसिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे।

जेईई एडवांस्ड में कितने अटेम्प्ट की अनुमति है
उम्मीदवारों को लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो प्रयास करने की अनुमति है। पहला प्रयास 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले वर्ष में और दूसरा प्रयास उसके ठीक अगले वर्ष में किया जाना चाहिए।