Stock Market: सेंसेक्स 116 अंक गिरकर 74243 पर और निफ्टी 23400 के नीचे बंद

0
4

नई दिल्ली। Stock Market Closed; विदेशी निवेशकों को रिझाने के लिए सरकार और आरबीआई ने आज कई उपायों की घोषणा की लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 116.67 अंक यानी 0.16% गिरावट के साथ 74,243.34 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 49.85 अंक यानी 0.21% गिरावट के साथ 23,366.70 अंक पर बंद हुआ। इस बीच रुपये में दो महीने में सबसे बड़ी तेजी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेंट में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा टीसीएस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, भारत एयरटेल और रिलायंस में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और इटरनल में भी तेजी रही।

निफ्टी पर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.43 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.39 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में तेजी रही जबकि निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस में गिरावट रही।