Stock Market: सेंसेक्स 1150 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Update: पश्चिम एशिया में संकट गहराने का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,150 अंक से अधिक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स भी 332 अंक फिसल गया।

दोपहर बाद 1.00 बजे 714.49 अंक यानी 0.96% गिरावट के साथ 73,935.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 211.60 अंक यानी 0.9% गिरावट के साथ 23,271.95 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ 95.45 पर खुला। पिछले सत्र में यह 17 पैसे गिरकर 95.36 पर बंद हुआ था।

इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 459 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। टीसीएस का शेयर सबसे ज्यादा 4.15 फीसदी टूटा।

इसके अलावा इन्फोसिस, एससीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इटरनल, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में तेजी रही।

निफ्टी पर टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.67 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.48 फीसदी गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक में गिरावट रही। निफ्टी मेटल का प्रदर्शन बेहतर रहा।

क्यों आई गिरावट?
पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के बड़े हिस्से में माइन लगा दी है और कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग की है। इससे साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फाइनल होने में अभी लंबा समय लग सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी आज तेजी आई है। ब्रेंट क्रू़ड अभी 0.94 फीसदी तेजी के साथ 96.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।