Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक लुढ़ककर 74054 पर

0
9

नई दिल्ली। Stock Market Update 10:25 AM: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली समेत अन्य वजहों से आज घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी है। इससे निवेशकों के बीच हाहाकार वाली स्थिति हो गई।

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटकर 74,054 तक आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल हैं। केवल टेक महिंद्रा और सन फार्मा हरे निशान पर हैं वह भी नाम मात्र बढ़त के साथ। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस 4.42, एक्सिस बैंक 3.78, बजाज फिनसर्व 3.09 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

निफ्टी भी 223 अंक नीचे 23223 पर है। एनएसई पर कुल 2233 शेयर लाल और 958 हरे निशान पर हैं।30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में 74,272.40 पर अपने कारोबार की शुरुआत की है। 9 बजकर 20 मिनट में इसमें 643.55 अंकों की गिरावट दिखी। यह 0.86 फीसदी गिरकर 74,184.70 पर ट्रेड कर रहा था।

50 शेयरों वाला निफ्टी 9 बजकर 21 मिनट पर 0.92% गिरा दिखा। यह 215.30 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 23,231.50 पर ट्रेड कर रहा था। इसकी आज की ओपनिंग 23,221.80 रही। आइए जानते हैं कि आज किन शेयरों में सबसे अधिक तेजी और किसमें सबसे अधिक गिरावट दिखी है। इसके साथ ही जानेंगे कि मार्केट में यह गिरावट आखिरकार क्यों आई है और एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप गेनर्ससेंसेक्स के टॉप लूजर्स
टेक महिंद्रा (1.24%)बजाज फाइनेंस (4.52%)
सनफार्मा (0.45%)बजाज फिनसर्व (3.58%)
एचसीएल टेक (0.27%)एक्सिस बैंक (3.42%)
टीसीएस (0.12%)कोटक महिंद्रा बैंक (1.99%)
इन्फोसिस (0.00%)इंडिगो (1.56%)

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्सनिफ्टी के टॉप लूजर्स
एसबीआई लाइफ (1.08%)एचडीएफसी लाइफ (7.61%)
टेक महिंद्रा (0.44%)बजाज फाइनेंस (4.30%)
आईसीआईसीआई बैंक (0.29%)एक्सिस बैंक (3.68%)
टाटा स्टील (0.13%)बजाज फिनसर्व (2.94%)
सनफार्मा (0.11%)कोटक महिंद्रा बैंक (1.95%)

आज शेयर बाजार क्यों गिरा
आज शेयर बाजार के गिरने के प्रमुख 5 कारण हैं। हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट में ये वजहें बताई गईं हैं-

  • बॉन्ड यील्ड 19 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची
  • फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद
  • तेल की कीमतों में उछाल
  • कमजोर ग्लोबल संकेत
  • रुपये में गिरावट