बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स डे हाई से 1400 अंक गिरा, निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

0
6

नई दिल्ली। Stock market closed: शेयर मार्केट में आज एक बार फिर से बड़ी गिरावट दिखी है। बाजार में सेंसेक्स की शुरुआत 600 अंकों की बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन इसकी क्लोजिंग 777 अंकों से अधिक की गिरावट से हुई है। यह आज अपने डे हाई से 1400 अंक गिरा है।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 1.04 फीसदी यानी कि 777.94 अंक टूटकर लाल निशान में 74,003.82 पर बंद हुआ है। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 1.19 फीसदी यानी कि 279.50 अंक लुढ़ककर 23,118.60 पर बंद हुआ है। बाजार की इस गिरावट में निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 1.04 फीसदी यानी कि 777.94 अंक टूटकर लाल निशान में 74,003.82 पर बंद हुआ है। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 1.19 फीसदी यानी कि 279.50 अंक लुढ़ककर 23,118.60 पर बंद हुआ है।

निफ्टी 50 इंडेक्स 23,576.15 पर खुला, जो कारोबारी सेशन के दौरान 23,152 तक फिसला। अंत में इंडेक्स शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले 279 अंक गिरकर 74,003 पर बंद हुआ है। इसी तरह सेंसेक्स भी शुरुआती कारोबार में 75,436.44 तक पहुंचा, जो सेशन के दौरान 74,080 तक फिसल गया। हालांकि, अंत में इंडेक्स 778 अंक फिसलकर 74,003 पर बंद हुआ।

बाजार की बिकवाली में सबसे आगे मेटल, रियल्टी समेत एनर्जी सेक्टर के शेयर रहे। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.5 फीसदी फिसलकर बंद हुए। वहीं, IT इंडेक्स 2.2 फीसदी उछला।

निफ्टी में टॉप लूजर एंड टॉप गेनर
निफ्टी में शामिल 40 शेयर गिरकर और 10 शेयर चढ़कर बंद हुए। इंडेक्स में BEL का शेयर 5.3 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। श्रीराम फाइनेंस और अदाणी एंटरप्राइसेज के शेयर भी 4-4 फीसदी से ज्यादा टूटे। जबकि HCL टेक, इंफोसिस और TCS के शेयर 2-4 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

बाजार में बिकवाली के ट्रिगर्स
महंगे कच्चे तेल ने दुनियाभर के बाजारों की टेंशन बढ़ा दी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर कीमतों पर दिख रहा। ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड में उछाल की वजह से भी इक्विटी मार्केट पर दबाव है। अमेरिका में 10-साल वाला बॉन्ड यील्ड 2023 के बाद पहली बार 5 फीसदी के स्तर को छुआ।