नई दिल्ली। रेडमी ने भारत में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। Redmi Note 17 Pro में 9000mAh बैटरी दी गई है, जबकि Pro Max मॉडल 10,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी के साथ आता है।
Pro Max में 100W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है और कंपनी का दावा है कि लाइट यूसेज में फोन चार दिन से ज्यादा चल सकता है। फोन में सिर्फ बैटरी ही बड़ी नहीं है। दोनों मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 50MP OIS AI कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। च
कीमत और ऑफर्स
भारत में Redmi Note 17 Pro के बेस वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की कीमत 36,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं, इसके 8GB + 256GB RAM और स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है।
दूसरी ओर, Redmi Note 17 Pro Max के बेस 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं Redmi Note 17 Pro Max के टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपए है।
कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank के कार्ड्स पर 5,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या HDB Financial Services के साथ 5,000 रुपए तक का कैशबैक दे रही है। Redmi Note 17 Pro की फर्स्ट सेल 17 सितंबर से शुरू होगी वहीं प्रो मैक्स की सेल 23 सितंबर को है।
कलर ऑप्शन
Redmi Note 17 Pro को Pink कलर में पेश किया गया है। वहीं Note 17 Pro Max में Secret Sunshine कलर ऑप्शन दिया गया है। Pro Max के रियर पैनल में कलर-चेंज इफ़ेक्ट भी देखने को मिलता है, जिससे फोन का लुक अलग दिखाई देता है। दोनों फोन Amazon India, Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध होंगे।
फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 17 Pro और Pro Max में अलग-अलग चिपसेट दिए गए हैं। Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Note 17 Pro Max को Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ उतारा गया है।
Note 17 Pro में भारत में 9,000mAh बैटरी दी गई है और इसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी है, जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। Pro Max में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
दोनों स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 12-bit कलर डेप्थ और HDR10+ के साथ Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो दोनों मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। Pro Max के 50MP मुख्य कैमरे में OIS यानी Optical Image Stabilisation और AI फीचर का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 17 Pro सीरीज की एक और खास बात इसकी मजबूती है। दोनों फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं। इसका मतलब है कि फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए मजबूत सुरक्षा दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन एंड्रायड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ आते हैं। कंपनी ने चार साल के OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

