Realme X3 SuperZoom भारत में 26 जून को होगा लॉन्च

0
1018

नई दिल्ली। Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को पिछले महीने ही यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन अपने कैमरा फीचर्स को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। यूरोप में लॉन्च होने के बाद ही कंपनी ने संकेत दिए थे कि यह जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। वहीं अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन 26 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें उपयोग होने वाले फीचर्स यूरोपियन वेरिएंट में तुलना में काफी अलग हो सकते हैं।

91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Realme X3 SuperZoom भारतीय बाजार में 26 जून को लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी भारत में Realme X3 और RealmeX3 Pro मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में लॉन्च होने वाला Realme X3 SuperZoom अलग प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। जबकि यूरोप में इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

Realme X3 SuperZoom की संभावित कीमत
Realme X3 SuperZoom को यूरोपियन मार्केट में 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत EUR 499 यानि लगभग 43,300 रुपये है। उम्मीद है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी भारत में इसका 8GB + 128GB मॉडल भी पेश कर सकती है। यह फोन आर्कटिक व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Realme X3 SuperZoom के स्पेसिफिकेशन्स
Realme X3 SuperZoom को यूरोप में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में केवल प्रोसेसर का अंतर देखने को मिलेगा। Realme X3 SuperZoom में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 8MP का पेरिस्कोप लेंस मौजूद है जो कि 5x ऑप्टिकल जूम और 60x डिटिजल जूम के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस उपलब्ध है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा और 4,200mAh की बैटरी दी गई है।