सेंसेक्स 879 अंक बढ़कर 72472 पर बंद, निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Closed: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने अपने निवेशकों को एकदम खुश कर दिया। गुरुवार को 1000 अंक से अधिक की गिरावट वाले सेंसेक्स में आज 800 अंकों से अधिक की तेजी दिखी। यह मार्केट बंद के दौरान 1.23 फीसदी यानी कि 879.09 अंक बढ़त के साथ हरे निशान में 72,472.33 पर बंद हुआ।

वहीं, 50 शेयरों वाले निफ्टी की बात करें तो इसमें 1.30 फीसदी की तेजी दिखी। यह 288.65 अंक उछलकर 22,520 . 45 पर बंद हुआ है। शेयर बाजार के इस उछाल में निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है। इस दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 467 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, निवेशकों की संपत्ति करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 976 अंक चढ़कर 72,569 और निफ्टी 316 अंक बढ़कर 22,548 पर बंद हुए। TCS के नतीजों से बेहतर उम्मीदों के चलते IT शेयरों ने तेजी की अगुआई की। FMCG और ऑटो शेयर भी चढ़े, जिससे अन्य सेक्टरों में भी खरीदारी का संकेत मिला।

मिडकैप में 1.66 फीसदी की बढ़त रही। वहीं, इंडिया VIX 5.37 फीसदी गिरकर 14.46 पर आ गया। पीएल कैपिटल के चीफ बिजनेस ऑफिसर (एडवाइजरी और डीलिंग) विक्रम कसाट ने कहा कि इंडिया VIX में गिरावट से शॉर्ट टर्म में बाजार के उतार-चढ़ाव की आशंका कुछ कम होने का संकेत मिलता है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप गेनर्ससेंसेक्स के टॉप लूजर्स
आईटीसी (4.78%)रिलायंस इंडस्ट्रीज (0,55%)
टीसीएस (4.23%)–
अडानी पोर्ट्स (3.36%)–
इन्फोसिस (3.01%)–
एचसीएल टेक (2.84%)–

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्सनिफ्टी के टॉप लूजर्स
टीसीएस (5.07%)भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (1.28%)
इन्फोसिस (2.94%)रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.69%)
आयशर मोटर्स (2.81%)बीएसई (0.44%)
अपोलो हॉस्पिटल्स (2.80%)सिप्ला (0.30%)
मैक्स हेल्थकेयर (2.68%)–