घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 75970 पर खुला, निफ्टी 23800 से नीचे

0
11

नयी दिल्ली। Stock Market Update : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 75,970.28 पर खुला था। कुछ देर के बाद सेंसेक्स 336 अंक तक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी 0.34 प्रतिशत या फिर 80.80 अंक की गिरावट के साथ 23698.70 के साथ खुला है। वहीं, निफ्टी आज 23743.10 अंक पर खुला है।

टीसीएस, एचसीएल, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एनटीपीसी, भारतीएयरटेल, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व के शेयरों में आज भी तेजी देखने को मिली है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
Nifty50 में Shriram Finance, HCL Technologies और Tech Mahindra शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर
व्यापक बाजार में भी हल्का दबाव देखने को मिला। Nifty MidCap इंडेक्स 0.17 फीसदी, जबकि Nifty SmallCap इंडेक्स 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

कल भी बाजार लाल निशान पर था
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 383 अंक टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 119 अंक नीचे आया। कच्चे तेल के दाम में तेजी, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 382.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 76,132.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 544.91 अंक की गिरावट के साथ 75,970.52 अंक पर आ गया था।सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 नुकसान में रहे जबकि सात में तेजी रही।

वैश्विक बाज़ारों का हाल

  • गिफ्ट निफ्टी में गिरावट
    GIFT Nifty 75 अंक की गिरावट के साथ 23,796 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे घरेलू बाजार में शुरुआती दबाव की आशंका बढ़ गई है। निवेशक वैश्विक बाजारों से मिलने वाले संकेतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।
  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
    मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में कारोबार मिश्रित रहा। टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती से कुछ बाजारों को सहारा मिला, जबकि US-Iran तनाव ने निवेशकों के बीच जोखिम लेने की धारणा को प्रभावित किया।
  • जापान का Nikkei 225 करीब 0.35 फीसदी और दक्षिण कोरिया का Kospi 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, Hong Kong का Hang Seng इंडेक्स 0.82 फीसदी नीचे था।
  • अमेरिकी बाजार
    सोमवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। Dow Jones Industrial Average 0.51 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, Nasdaq Composite में 0.29 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।
  • कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
    मंगलवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट रही। ईरान की ओर से यह संकेत दिए जाने के बाद तेल बाजार में नरमी आई कि Strait of Hormuz के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ संयुक्त समझौता जल्द हो सकता है। अब बाजार की नजर इस मुद्दे पर अमेरिका की प्रतिक्रिया पर है। Brent crude का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.25 फीसदी गिरकर 97.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।