आचार्य विराग सागर मुनिराज का पदारोहण महोत्सव और पिच्छिका परिवर्तन आज

0
3

गुरु भक्ति से गूंजा जिनालय, 200 इंद्र-इंद्राणियों ने समवशरण में की जिनेंद्र आराधना

कोटा। कुन्हाड़ी स्थित ऋद्धि-सिद्धि नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच विराग सागर महामुनिराज का 35वां आचार्य पदारोहण महोत्सव 22 नवंबर को प्रातः 9 बजे मनाया जाएगा। इसी दिन प्रातः 9 बजे भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुनिश्री विश्वक्ष सागर महाराज, मुनिश्री विश्ववित सागर महाराज सहित संघस्थ मुनिराजों का सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन के दौरान प्रतिष्ठाचार्य भागचंद शास्त्री के निर्देशन में पूजन संपन्न कराया गया।

अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा एवं मंत्री पंकज खटोड़ ने बताया कि शनिवार को भव्य कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधान के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो रहा है।

इसके बाद सौधर्म इंद्र, कुबेर, चक्रवर्ती, पट्टनायक एवं महायज्ञनायक सहित करीब 200 इंद्र-इंद्राणियां भव्य समवशरण में विराजमान होकर भगवान जिनेंद्र के 1008 नामों की सहस्रनाम पूजा की। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ अर्घ्य समर्पित कर पुण्यार्जन किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए गणधर मुनि श्री विवर्धन सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान अवसर्पिणी काल में यह जीव अनंत काल से दुखों का अनुभव करता आ रहा है। इसका मूल कारण अज्ञान, मोह और विषय-वासनाओं में आसक्ति है।

मनुष्य जीवन की सार्थकता आत्मकल्याण के मार्ग को पहचानने और संयम, तप तथा त्याग को जीवन में अपनाने में है। जैन श्रमण परंपरा हमें आत्मशुद्धि, साधना और मोक्षमार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।