CA Final 2026: सीए फाइनल मॉक टेस्ट सीरीज कल से, देखिए पूरा शेड्यूल

0
7

नई दिल्ली। CA Final Mock Test: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नवंबर परीक्षा 2026 के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज का शेड्यूल जारी क दिया है। इससे उम्मीदवार अपने बारे में ये जान सकते हैं कि उनकी मुख्य परीक्षा की तैयारी कहां तक पहुंची है। यानी इस मॉक टेस्ट के जरिए उम्मीदवार अपने आपको परख सकते हैं।

आईसीएआई ने सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट दो सीरीज में आयोजित कराएगी। पहली सीरीज 9 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी, जबकि दूसरी सीरीज 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगी।

मॉक टेस्ट की टाइमिंग
शेड्यूल के अनुसार, मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-I और सीरीज-II का आयोजन ऑफलाइन यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों मोड में किया जाएगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होंगे मॉक टेस्ट
जो अभ्यर्थी फिजिकल मोड में मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, उन्हें अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की संबंधित ICAI ब्रांच से संपर्क करना होगा। वहीं, ऑनलाइन मोड में मॉक टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों के लिए ICAI हर एक विषय के प्रश्नपत्र बीओएस नॉलेज पोर्टल/बीओएस एमटीपी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करेगा।

बता दें कि मॉक टेस्ट सीरीज में CA फाइनल परीक्षा के लिए तय मुख्य पेपर फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस और प्रोफेशनल एथिक्स, डायरेक्ट टैक्स लॉज और इंटरनेशनल टैक्सेशन, इनडायरेक्ट टैक्स लॉज, और इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस विषय शामिल होंगे।

कब जारी होगी आंसर की
शेड्यूल के मुताबिक, हर एक मॉक टेस्ट पेपर के आंसर की 48 घंटे के भीतर जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपनी तैयारी और परफार्मेंस का खुद से आकलन कर सकेंगे।

कब होगा एग्जाम
सीए फाइनल नवंबर 2026 की मुख्य परीक्षाएं 2 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक होंगी। ऐसे में यह मॉक टेस्ट एग्जाम से ठीक एक महीने पहले आयोजित किया जा रहा है, ताकि अपनी तैयारी के लेवल का आंकलन कर सकें। मॉक टेस्ट 3 घंटे का होगा।

क्या होता है सीए फाइनल लेवल
बता दें कि सीए फाइन एग्जाम, सीए बनने का आखिरी और सबसे एडवांस लेवल है। इंटर के दोनों ग्रुप पास करने और ढाई साल की ट्रेनिंग के बाद छात्र इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। यह परीक्षा छात्र की गहरी समझ, फैसले लेने की क्षमता और एक्सपर्ट नॉलेज को परखती है। यह परीक्षा साल में दो बार मई और नवंबर में होती हैष इसमें एडवांस फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और इंटरनेशनल टैक्स जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं। इसे पास करते ही छात्र ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ बन जाते हैं।