केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह होंगे मुख्य अतिथि, परिचय सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन
कोटा। कोटा श्री धाकड़ महासभा के तत्वावधान में समाज के अग्रणी संगठनों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर का युवक युवति परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर 2026 रविवार को श्री धरणीधर गार्डन, विनोबा भावे नगर, कोटा में आयोजित किया जाएगा।
महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रप्रकाश नागर ने बताया परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। श्री हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार, रोडमल नागर सांसद राजगढ़ ब्यावरा एवं श्री धाकड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र नागर का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।
परिचय सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए कोटा से प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास स्थान भोपाल जाकर मिला एवं परिचय सम्मेलन में आमंत्रित किया। श्री चौहान ने 27 दिसंबर को कोटा आने की स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर श्री धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह धाकड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र धाकड़, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश नागर, झालावाड़ जिला अध्यक्ष बद्रीलाल मेहता मध्य प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर नागर, महामंत्री महेश नागर राष्ट्रीय मंत्री सूबेदार संतोष नागर, सनमान सिंह धाकड़, प्रदीप चौहान, पिंकेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा भोपाल में समाज के विशिष्ट लोगों से संपर्क किया एवं परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में युवक युतियों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निवेदन किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया एवं सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएं दी।

