रीजन चेयरमैन ए.के. गुप्ता का किया अभिनंदन
कोटा। लायंस क्लब कोटा टेक्नो की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं रीजन चेयरमैन विजिट का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन लायन ए.के. गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
क्लब अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता एवं सचिव अमिता भार्गव ने बताया कि समारोह में क्लब की वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सचिव अमिता भार्गव ने बताया कि क्लब द्वारा पूरे वर्ष में 280 सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
इनमें रक्तदान शिविर, आठ फेलोशिप कार्यक्रम, आरसी स्पोर्ट्स मीट सहित विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल रहीं। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन ए.के. गुप्ता ने क्लब द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को गरिमामय वातावरण में संपन्न किया है।
उन्होंने ग्रामीण अंचल में सेवा कार्य करने की बात पर बल दिया । पूर्व अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में सदस्यों के मिले सहयोग की सराहना की। उन्होंने क्लब के 20 सदस्यों को उनके योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया।
समारोह में राजीव भार्गव, निधि गुप्ता, नीरज गुप्ता, भुवनेश गुप्ता , नीलम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, आर.ए. गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, किशन झा, नमिता गुप्ता सहित अनेक क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

