Kota Mandi: लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन, सरसों एवं धनिया मंदा बिका

0
8

एनसीडीईएक्स पर मई का धनिया वायदा 128 रुपये घटकर 12742 रुपये बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को ऊंचे भाव लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन, सरसों 100 रुपये, धनिया 200 रुपये मंदा रहा। कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर मई का धनिया वायदा 128 रुपये घटकर 12742 रुपये, जून का वायदा 120 रुपये टूटकर 12926 रुपये, जुलाई वायदा भी 120 रुपये फिसल कर 13202 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 15000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2500, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2600, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 2050, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3701, धान (1509) 3400 से 4250, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 4200 से 4550, धान (पूसा-1) 3000 से 4000, धान (1401-1886) 4100से 4250, धान दागी 1500 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5600 से 6450, सोयाबीन बीज क्वालिटी 6400 से 6511, सरसों 6400 से 7101, अलसी 8000 से 9050, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 4800 से 5250, चना मौसमी नया 5100 से 5150, चना पेप्सी 5100 से 5251, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 15000, मैथी नयी 5800 से 6650, धनिया बादामी 11000 से 11300, धनिया ईगल 11500 से 12000, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।