JioMart पर कर सकते हैं किराना सामान ऑर्डर, जानिए कैसे

600

नई दिल्ली। Jio और Facebook की डील के बाद आखिरकार JioMart लाइव हो गया है और अब इस पर लोग किराना सामान ऑर्डर कर सकेंगे। Jio ने इसके लिए JioMart का WhatsApp नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर ग्राहक अपनी जरूरत का किराना सामान ऑर्डर कर सकते हैं।

हम आपको बताएंगे कि आप कैसे यह ऑर्डर दे सकते हैं। साथ ही यह जरूर जान लें कि JioMart App शुरुआत में मुंबई के कुछ इलाकों में ही लाइव किया गया है लेकिन धीरे से अन्य जगहों पर भी इसे शुरू किया जाएगा।

हाल ही में फेसबुक और रिलायंस जियो ने एक बड़ी डील की थी जिसमें फेसबुक ने जियो में 9.99 प्रतिशत शेयर्स खरीदे थे और इसके बाद जियो मार्ट और व्हाट्सएप भी जुड़ गए। इसका फायदा JioMart को ज्यादा हुआ है क्योंकि उसे WhatsApp के भारत में सारे यूजर्स तक पहुंचने का मौका मिला है।

जानकारी के अनुसार, शुरुआती स्तर पर JioMart की सेवाएं मुंबई के उपनगरिय इलाकों नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में यह सर्विस शुरू हुई है। यहां ग्राहक JioMart पर अपनी जरूरत का सामान ऑर्डर कर सकते हैं।

ऐसे करता है काम

  • JioMart ने ऑर्डर के लिए अपना WhatsApp नंबर 88500 08000 है। इस नंबर को आपको अपने फोन में सेव करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।
  • जियो मार्ट की तरफ से आपको मैसेज मिलेगा जिसमें एक लिंक होगी।
  • यूजर को इस लिंक पर क्लिक करते हुए अपनी लोकेशन और प्रोडक्ट सिलेक्ट करने होंगे। यह लिंक केवल 30 मिनट तक के लिए ही एक्टिव रहेगी।

-अगर आप इसे एक्सेस नहीं कर पाते हैं तो आपको नई लिंक के लिए फिर से जियो मार्ट के नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा

  • इसके बाद यहां दिए गए फॉर्म की सारी डिटेल्स भरें और Proceed पर क्लिक करें।
  • JioMart इसके बाद आपको सारे प्रोडक्ट्स की लिस्ट देगा जो आपके एरिया में उपलब्ध हैं। यहां आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुन सकते हैं और लिस्ट बनने के बाद Place Order पर क्लिक कर ऑर्डर दे सकते हैं।
  • यह एक ऑनलाइन टू ऑफलाइन सर्विस है जिसमें आप ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं लेकिन खरीदी ऑफलाइन होती है। इसकी सबसे खास बात है कि आपको फ्री होम डिलेवरी मिलेगी। साथ ही अच्छी सेविंग का दावा भी करता है।