Jawa 42 Bobber मोटरसाइकल भारत में लॉन्च, जानिए कीमत एवं फीचर्स

205

नई दिल्ली। क्लासिक लेजंड कंपनी के जावा ब्रैंड ने अपनी नई मोटरसाइकल जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) भारत में लॉन्च कर दी है, जो फैक्ट्री कस्टम ट्रीटमेंट के साथ है। इसकी कीमत 2.06 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं लो हाइट वाली सिंगल सीट सेटअप और मोटी टायर वाली इस मोटरसाइकल के बारे में –

3 कलर ऑप्शन में: जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) मोटरसाइकल को Mystic Copper, Moonstone White जैसे मोनोटोन के साथ ही Jasper Red जैसे डुअल टोन जैसे 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

कीमत: Jawa 42 Bobber Mystic Copper वेरिएंट की कीमत 2.06 लाख रुपये, Jawa 42 Bobber Moonstone White कलर वेरिएंट की कीमत 2.07 लाख रुपये और Jawa 42 Bobber Jasper Red Dual Tone वेरिएंट की कीमत 2.09 लाख रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।

इंजन: नई Jawa 42 Bobber में 293cc का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो कि 27 bhp की पावर और 27.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को बॉबर लुक देने के लिए फेंडर को अलग लुक दिया है।

क्लासिक लेजंड्स के सीईओ आशीष जोशी का कहना है कि यंगस्टर्स के बीच मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकल का क्रेज है और हमने उन्हें फैक्ट्री कस्टम जावा 42 बॉबर के जरिये बेहतरीन विकल्प दिया है। भारत में Jawa 42 की कीमत 1.67 लाख रुपये से लेकर 1.94 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है।