Indore Mandi: इंदौर मंडी में मूंग दाल के भाव गिरे, चना दाल में उछाल

69

इंदौर। Indore Mandi price today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में मंगलवार को कमजोर मांग से मूंग की दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। आज त्योहारी मांग से चना की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन चना कांटा 6350 से 6400, चना विशाल 6000 से 6050, मसूर 6250 से 6300 तुअर (अरहर) निमाड़ी 9500 से 11700, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 11800 से 12000, तुअर (कर्नाटक) 12100 से 12300, मूंग 8800 से 10000, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8800 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14500 से 14600 तुअर दाल फूल 15000 से 15200, तुअर दाल बोल्ड 16100 से 16600, आयातित तुअर दाल 13600 से 13700, चना दाल 8200 से 8700, मसूर दाल 7700 से 8000, मूंग दाल 10500 से 10800, मूंग मोगर 11400 से 11700, उड़द दाल 10500 से 10800, उड़द मोगर 11000 से 11400 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।