नई दिल्ली। ICAI CA 2026 Exam Schedule : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाओं 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स के एग्जाम सितंबर 2026 में आयोजित किए जाएंगे। वहीं सीए फाइनल कोर्स के एग्जाम नवंबर 2026 में होंगे। आईसीएआई ने एग्जाम डेट के साथ पेपर-वाइज एग्जाम टाइम और शहर की जानकारी भी जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
ICAI द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अगली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की तारीखों और स्थानों की जानकारी शेयर की गई है। बशर्ते कि नोटिस में बताए गए शहरों में प्रत्येक स्थान से परीक्षा में शामिल होने के लिए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार आवेदन करें।
इसी तरह पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाएं, यानी इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT – AT) और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल परीक्षा की तारीख और शहरों की घोषणा भी की गई है।
सीए इंटरमीडिए एग्जाम शेड्यूल 2026
- ग्रुप -I: 1, 3 और 6 सितंबर 2026
- ग्रुप -II: 8, 10 और 12th सितंबर 2026
फाउंडेशन कोर्स एग्जाम डेट 2026
- 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026
फाइनल कोर्स एग्जाम 2026 डेट
- ग्रुप-I: 2, 4 और 6 नवंबर 2026
- ग्रुप-II: 9, 11 और 13 नवंबर 2026
इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT – AT) एग्जाम डेट 2026
- 11 और 13 नवंबर 2026
इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जाम डेट
- मॉड्यूल I से IV तक
- 6, 9, 11 और 13 नवंबर 2026
ICAI सितंबर-नवंबर एग्जाम 2026: समय और अवधि
ICAI CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं 2026 के लिए परीक्षा का समय और अवधि इस प्रकार है-
| परीक्षा | पेपर | परीक्षा का समय (IST) | अवधि |
| फाउंडेशन | पेपर 1 और 2 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक | 3 घंटे |
| फाउंडेशन | पेपर 3 और 4 | दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक | 2 घंटे |
| इंटरमीडिट | सभी पेपर | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक | 3 घंटे |
| फाइनल | पेपर 1 से 5 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक | 3 घंटे |
| पेपर 6 | दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक | 4 घंटे | |
| पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा INTT – AT | सभी | दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक | 4 घंटे |
| पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा IRM टेक्निकल | सभी | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
नोट: CA फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 3 और 4 में, और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाओं के सभी पेपरों में, कोई भी अतिरिक्त समय (advance reading time) नहीं दिया जाएगा, जबकि ऊपर बताई गई अन्य सभी परीक्षाओं / पेपरों में, 15 मिनट का पेपर पढ़ने का अतिरिक्त समय दोपहर 1:45 बजे (IST) से दोपहर 2:00 बजे (IST) तक दिया जाएगा।
6 जुलाई 2026 से शुरू होंगे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म
सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 6 जुलाई से शुरू होंगे और 19 जुलाई 2026 तक चलेंगे। लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 22 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि आईसीएआई द्वारा जारी नोटिस को ध्यान से पढ़ें।
