Gold Price: शॉर्ट कवरिंग से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए आज के भाव

0
10

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: शॉर्ट कवरिंग और अमेरिका-ईरान के बातचीत की संभावना से सोने चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा। ईरान ने संकेत दिया कि यदि उसकी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप शर्तें हों तो अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ सकती है।

ग्लोबल मार्केट में दोनों के भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए, जबकि घरेलू मार्केट में इनके वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 4,050 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 58 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,42,354 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,20,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की तेजी के साथ 1,42,386 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,41,388 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 966 रुपये की तेजी के साथ 1,42,354 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 1,42,390 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,42,266 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 800 रुपये की तेजी के साथ 2,19,200 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,18,400 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,322 रुपये की तेजी के साथ 2,20,722 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 2,21,509 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,19,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना- चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,013.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,015.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,051.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 56.70 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.07 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.93 डॉलर की तेजी साथ 58.01 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।